नया प्यार: 'सपना बाबुल का बिदाई' की साधना को मिला सपनों का राजकुमार, पायलट को डेट कर रही है सारा खान

Edited By Smita Sharma, Updated: 15 Jul, 2022 01:28 PM

sara khan is now dating to pilot shantanu raje

बी-टाउन के गलियारों में इस समय इश्क की हवा चल रही है। जहां बाॅलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन 10 साल बड़े IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी को डेट कर रही हैं। वहीं टीवी की साधना यानि एक्ट्रेस सारा अली खान भी अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं। अली...

मुंबई: बी-टाउन के गलियारों में इस समय इश्क की हवा चल रही है। जहां बाॅलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन 10 साल बड़े IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी को डेट कर रही हैं। वहीं टीवी की साधना यानि एक्ट्रेस सारा अली खान भी अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं। अली मर्चेंट के साथ शादी टूटने के बाद अब एक्ट्रेस की लाइफ में एक बार फिर से प्यार ने दस्तक दी है। सारा के बॉयफ्रेंड का नाम शांतनु राजे है। वह एक पायलट हैं।

PunjabKesari

एक इंग्लिश वेबसाइट की खबर के मुताबिक सारा खान इस समय शांतनु राजे नाम के व्यक्ति को डेट कर रही हैं।

PunjabKesari

दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। दोस्ती से शुरू हुआ ये रिश्ता अब प्यार में तब्दील हो गया है। कहा जा रहा है कि वह करीब एक साल से रिलेशनशिप में हैं। 

PunjabKesari

रिपोर्ट के अनुसार  सारा खान जल्द ही शांतनु संग अपने रिश्ते को आधिकारिक करेंगी। सारा और शांतनु ने हाल ही में साथ में ईद सेलिब्रेट की थी और एक साथ पोज देते हुए फोटोज क्लिक की थीं।

PunjabKesari

यही नहीं सारा खान अपने रिश्ते को लेकर बहुत सीरियस हैं। शायद यही वजह है कि रियलिटी शो 'लॉक अप' में जब उनके को-कंटेस्टेंट शिवम शर्मा ने उन्हें प्रपोज किया था तब उन्होंने इसको लेकर कोई जवाब ​नहीं दिया था।

PunjabKesari

अली मर्चेंट से की थी शादी

सारा खान ने साल 2010 में  बिग बॉस 4 के घर के अंदर कंटेस्टेंट अली मर्चेंट से शादी की थी। हालांकि ये रिश्ता साल 2011 में टूट गया था और दोनों तलाक लेकर अलग हो गए। इसके बाद सारा का नाम टीवी एक्टर पारस छाबड़ा और अंकित गेरा समेत कई लोगों के साथ जुड़ा, लेकिन कभी इसकी पुष्टि नहीं हुई। 

काम की बात करें तो सारा हाल ही में कंगना रनौत के रियालिटी शो लाॅकअप में नजर आईं थीं। लॉक अप शो में जब वह अपने एक्स से मिलीं तब उन्होंने बहुत ही मैच्योर तरीके से सिचुएशन को हैंडल किया। इतना ही नहीं कंगना ने उनकी तारीफ भी की थी कि उन्होंने बहुत शानदार तरीके से गेम खेला। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!