मां अमृता की कार्बन काॅपी हैं सारा अली खान, अम्मी के बर्थडे पर तस्वीरें शेयर कर बोलीं-'हमेशा आइना दिखाने के लिए शुक्रिया'

Edited By Smita Sharma, Updated: 10 Feb, 2022 12:00 PM

sara ali khan wish mommy amrita singh on birthday with similar photos of them

बाॅलीवुड एक्ट्रेस अमृता सिंह इस समय फिल्मी दुनिया से दूर हैं लेकिन एक जमाना था फिल्मों में अमृता सिंह खूब डिमांड रहा करती थीं। 80 के दशक में अमृता सिंह बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस में से एक हुआ करती थीं। फिल्म इंडस्ट्री में उनकी तूती बोलती थी।...

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अमृता सिंह इस समय फिल्मी दुनिया से दूर हैं लेकिन एक जमाना था फिल्मों में अमृता सिंह खूब डिमांड रहा करती थीं। 80 के दशक में अमृता सिंह बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस में से एक हुआ करती थीं।

PunjabKesari

 

फिल्म इंडस्ट्री में उनकी तूती बोलती थी। अमिताभ बच्चन से लेकर सनी देओल समेत तमाम सुपरस्टार्स के साथ उन्होंने उस दौर में काम किया था।

PunjabKesari

वहीं अब अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान अपनी मां के पदचिन्हों पर चलते हुए इंडस्ट्री में एक अलग पहचान कामय करने में लगी हुई हैं। वह बिल्कुल अपनी मां की तरह लगती हैं। इस बात का सबूत सारा द्वारा शेयर की गई तस्वीरें हैं। दरअसल, 10 फरवरी को अमृता अपना  63वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खान दिन पर सारा ने मां के नाम बेहद प्यारा सा पोस्ट शेयर किया।

PunjabKesari

इसके साथ सारा ने वो तस्वीरें भी शेयर की जिसमें वह एकदम मां अमृता सिंह की कार्बन कॉपी लग रही हैं। इन तस्वीरों की देख लग रहा है कि मानो कुदरत ने दोनों को एक ही खांचे में गढ़ा हैं।सारा अली खान की नजाकत, उनका गुस्सा और उनका हाव भाव सब अपनी मां की तरह है। उनकी एक-एक अदा मां से मिलती है।

इन तस्वीरों के साथ सारा ने लिखा-'हैप्पी बर्थडे मम्मी। थैंक्यू आपने हमेशा मुझे आइना दिखाया है। आप हमेशा मुझे मोटिवेट करती हो, हिम्मत देती हो और प्रेरित करतो हो। मैं वादा करती हूं मैं आपको खुश और गर्व करने के लिए बहुत मेहनत करूंगी। आप जिस तरह मुझे रोज स्ट्रैंथ, खूबसूरती और ग्रेस सिखाती हैं मैं इसे हमेशा अपने साथ रखूंगी।'

PunjabKesari

 

सारा अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह विक्की कौशल के साथ अगली फिल्म में नजर आएंगी। हाल में वह वह इंदौर से शूटिंग पूरी करके लौटी हैं। हाल में ही अक्षय कुमार और धनुष के साथ वह आनंद एल राय की फिल्म अतंरगी रे में नजर आई थीं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!