रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट की 'जवान' ने दादा साहेब फाल्के पुरस्कार में हासिल की जीत

Edited By Jyotsna Rawat, Updated: 21 Feb, 2024 05:45 PM

red chillies entertainment s  jawaan  wins dadasaheb phalke award

जवान ने अपनी रिलीज के साथ ही धमाल मचा दिया है। एक्शन, ड्रामा और रोमांच से भरपूर यह फिल्म 2023 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन गई। जवान हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।

नई दिल्ली। जवान ने अपनी रिलीज के साथ ही धमाल मचा दिया है। एक्शन, ड्रामा और रोमांच से भरपूर यह फिल्म 2023 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन गई। जवान हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। फिल्म ने जहां अपनी सफलता की मिसालें कायम कीं, वहीं अब इसे दादा साहेब फाल्के पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ सम्मान मिला है।


रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के एक्शन एंटरटेनर जवान ने बड़ी जीत हासिल की, शाहरुख खान और नयनतारा ने  सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री का पुरस्कार जीता, जबकि जवान के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार, समीक्षकों के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (एटली) और सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक (अनिरुद्ध रविचंदर) का पुरस्कार भी अपने नाम किया।
 


जवान को जनता से भी जबरदस्त प्यार मिला जिसने इसे IMDB की सबसे लोकप्रिय भारतीय फिल्मों 2023 की सूची में टॉप स्थान दिया।  इसके अलावा, दर्शकों का प्यार वास्तव में इस तथ्य से स्पष्ट है कि जवान गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली फिल्म है।


'जवान' एटली द्वारा निर्देशित, गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट प्रस्तुति है। यह फिल्म 7 सितंबर, 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई थी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!