मुनव्वर फारूकी को मिली जान से मारने की धमकी,चंडीगढ़ कोर्ट में पेश हो कंगना..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Edited By suman prajapati, Updated: 18 Sep, 2024 07:18 PM

read big news of entertainment world

बी-टाउन में ऐसे कई स्टार्स हैं जिन्हें जान से मारने की धमकी मिल चुकी हैं। कुछ दिन पहले ही 'बिग बाॅस' ओटीटी विनर एल्विश यादव को जान से मारने की धमकी मिली थी। वहीं अब 'बिग बाॅस 17' के विनर और काॅमेडियन मुनव्वर फारूकी को भी जान से मारने की धमकी मिली...

बॉलीवुड तड़का टीम. बी-टाउन में ऐसे कई स्टार्स हैं जिन्हें जान से मारने की धमकी मिल चुकी हैं। कुछ दिन पहले ही 'बिग बाॅस' ओटीटी विनर एल्विश यादव को जान से मारने की धमकी मिली थी। वहीं अब 'बिग बाॅस 17' के विनर और काॅमेडियन मुनव्वर फारूकी को भी जान से मारने की धमकी मिली है। वहीं, एक्ट्रेस कंगना रनौत की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। कंगना को चंडीगढ़ जिला अदालत में पेश होने का नोटिस जारी किया गया है। यह आदेश कंगना की नई फिल्म 'इमरजेंसी' के खिलाफ दायर की गई याचिका पर अदालत ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए जारी किया है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें..
 

मम्मी पापा का रोमांस देख शर्माई मालती मैरी ने बंद कर ली आंखें

कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इंडस्ट्री के ऐसे स्टार हैं जो अपनी पर्सनल और प्रोफैशनल लाइफ को बैलेंस करना बखूबी जानते हैं। तभी तो दोनों अपने बिजी शेड्यूल में भी अपनी बेटी मालती मैरी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए वक्त निकाल ही लेते हैं। कुछ दिनों पहले ही तीनों वेकेशन पर गए थे, तो 16 सितंबर को निक के जन्मदिन पर फिर से उन्होंने काम के दौरान भी अपना फैमिली टाइम साथ में स्पेंड किया। प्रियंका ने निक के बर्थडे के दौरान की कुछ तस्वीरें शेयर ही हैं। इन तस्वीरों में हमेशा की तरह मालती मैरी पर सबकी निगाहें टिकीं। सामने आईं तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि प्रियंका ऑरेंज कलर की ड्रेस में कमाल की लग रही हैं, तो उन्हें निक लिपकिस कर रहे हैं। मम्मी-पापा का रोमांस देखकर ढाई साल की मालती शर्मा गईं और उन्होंने अपनी आंखें बंद कर ली। 

 

तुम तो गए... मुनव्वर फारूकी को मिली जान से मारने की धमकी

बी-टाउन में ऐसे कई स्टार्स हैं जिन्हें जान से मारने की धमकी मिल चुकी हैं। कुछ दिन पहले ही 'बिग बाॅस' ओटीटी विनर एल्विश यादव को जान से मारने की धमकी मिली थी। वहीं अब 'बिग बाॅस 17' के विनर और काॅमेडियन मुनव्वर फारूकी का नाम इस लिस्ट में शामिल हो गया है। जी, हां मुनव्वर को भी जान से मारने की धमकी मिली है।  

दूसरे धर्म की 3 साल बड़ी को-स्टार के प्यार में फहमान खान !

 टीवी स्टार्स जो ऑनस्क्रीन कमाल के लगते हैं अगर रियल लाइफ में भी इनकी जोड़ी बन जाए तो फैंस हैरान हो जाते हैं। अब तक कई स्टार्स शो पर शूट करते-करते दिल हार बैठे हैं। वहीं अब इस लिस्ट में फहमान खान का नाम भी शामिल हो गया है। जी हां,आपने ठीक सुना। खबरें हैं कि फहमान अपने शो धरमपत्नी की को-स्टार अदिति शेट्टी के साथ सीरियस रिलेशनशिप में  और इस साल मई में उनके साथ शादी के बंधन में बंधने की संभावना है।

चंडीगढ़ कोर्ट में पेश हो कंगना रनौत

 हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। कंगना रनौत को चंडीगढ़ जिला अदालत में पेश होने का नोटिस जारी किया गया है। यह आदेश कंगना की नई फिल्म 'इमरजेंसी' के खिलाफ दायर की गई याचिका पर अदालत ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए जारी किया है। कंगना को 5 दिसंबर को अदालत में पेश होने के लिए कहा गया है

द ग्रेट इंडियन कपिल शो: 'ये लोग डबल ले जाते हैं' अर्चना पूरन सिंह ने सैलरी को लेकर किया खुलासा

काॅमेडियन कपिल शर्मा इंडस्ट्री के चर्चित स्टार हैं। वह जल्द ही 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का दूसरा सीजन लेकर आ रहे हैं।  'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' कादूसरा सीजन 21 सितंबर से वापसी कर रहा है। शो की पूरी टीम इसके जोरदार प्रमोशन में लगी हुई है। इसी बीच शो की परमानेंट जज अर्चना पूरन सिंह ने अपनी और बाकी कास्ट मेंबर्स की फीस को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है।

 

 

 

बचपन की दोस्त संग शादी के बंधन में बंधे चार्ल्स पुथ

अमेरिकी गायक-गीतकार चार्ल्स ओटो पुथ जूनियर वह 17 सितंबर को ब्रूक सैनसोन के साथ शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने कैलिफोर्निया के मोंटेसिटो में स्थित अपने पारिवारिक घर पर एक चंद लोगों के बीच शादी रचाई।  

पति के बर्थडे पर माता वैष्णो देवी मंदिर पहुंची 'अनुपमा' फेम Rupali Ganguly
सीरियल अनुपमा स्टार रुपाली गांगुली अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में रहती हैं। वह अक्सर काम से ब्रेक लेकर फैमिली संग घुमती नजर आती हैं। अब हाल ही में रुपाली अपनी फैमिली संग माता वैष्णो देवी के दरबार पहुंची हैं, जहां से उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। फैंस अनुपमा की इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

मां बनने के बाद Deepika Padukone ने खरीदा नया घर? करोड़ों में बताई जा रही कीमत

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों पेरेंटहुड एंजॉय कर रहे हैं। दीपवीर ने 8 सितंबर को अपने पहले बच्चे यानी बेटी का स्वागत किया था, जो अब करीब 10 दिन की हो गई है। इसी बीच दीपिका की तरफ से एक और गुड न्यूज सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस ने मां बनने के कुछ दिनों बाद ही नया घर खरीदा है।

 

निकाह से पहले अब्दू रोजिक ने मंगेतर से तोड़ा रिश्ता

'बिग बॉस 16' फेम अब्दु रोजिक बीते कई समय से अपनी शादी को लेकर खबरों में छाए हुए थे। अब्दु रोजिक ने सगाई की तस्वीरें शेयर की थी और बताया था कि वह जल्द दूल्हा बनने वाले हैं। अब्दु 7 जुलाई को अमीरा से निकाह करने वाले थे मगर अब इनकी शादी टूट गई है। अब्दू ने बताया है कि उन्होंने शादी न करने कै फैसला किया है। उनके लिए ये बहुत अहम रिश्ता था था लेकिन सांस्कृतिक मतभेदों के कारण इसे आगे बढ़ाने उनके लिए मुश्किल हो गया। उनके लिए इसे तोड़ना आसान नहीं था।

तीसरी बार दुल्हन बनेंगी राखी सावंत, फराह खान के नौकर से रचाएंगी शादी!

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत इस समय वह लाइमलाइट से दूरी बनाए हुए हैं। एक्स हस्बैंड आदिल दुर्रानी की शादी के बाद राखी दुबई में जाकर सेटल हो चुकी है। वहां पर एक्ट्रेस ने करोड़ों का एक लग्जरियस घर भी खरीद लिया है और उनकी डांस एकेडमी भी है। इस बीच राखी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। खबर आई है कि राखी तीसरी बार दुल्हन बनने जा रही हैं। दरअसल,  हाल ही में राखी सावंत से दुबई में फिल्ममेकर फराह खान की मुलाकात हुई।

 

 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!