दूसरे धर्म की 3 साल बड़ी को-स्टार के प्यार में फहमान खान,जल्द चढ़ेंगे घोड़ी !

Edited By Smita Sharma, Updated: 18 Sep, 2024 07:48 AM

fahmaan khan to marry dharampatni costar aditi shetty

टीवी स्टार्स जो ऑनस्क्रीन कमाल के लगते हैं अगर रियल लाइफ में भी इनकी जोड़ी बन जाए तो फैंस हैरान हो जाते हैं। अब तक कई स्टार्स शो पर शूट करते-करते दिल हार बैठे हैं। वहीं अब इस लिस्ट में फहमान खान का नाम भी शामिल हो गया है। जी हां,आपने ठीक सुना। खबरें...


मुंबई: टीवी स्टार्स जो ऑनस्क्रीन कमाल के लगते हैं अगर रियल लाइफ में भी इनकी जोड़ी बन जाए तो फैंस हैरान हो जाते हैं। अब तक कई स्टार्स शो पर शूट करते-करते दिल हार बैठे हैं। वहीं अब इस लिस्ट में फहमान खान का नाम भी शामिल हो गया है। जी हां,आपने ठीक सुना। खबरें हैं कि फहमान अपने शो धरमपत्नी की को-स्टार अदिति शेट्टी के साथ सीरियस रिलेशनशिप में  और इस साल मई में उनके साथ शादी के बंधन में बंधने की संभावना है।

PunjabKesari

एक सूत्र ने दावा किया-"फहमान और अदिति एक-दूसरे को लेकर काफी सीरियस हैं और वे पिछले कुछ समय से एक-दूसरे के साथ घूम रहे हैं। वे जल्द ही शादी करने की योजना बना रहे हैं। शायद इस साल के अंत तक या अगले साल की शुरुआत में।"

PunjabKesari

सूत्र ने आगे दावा किया कि दोनों स्टार्स शो धरमपत्नी पर काम करते हुए एक-दूसरे से मिलने लगे और जल्द ही अपने रिश्ते की घोषणा करने की संभावना है। सूत्र ने कहा- "दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को प्राइवेट रखा है क्यों कि वो इंट्रोवर्ट किस्म के हैं लेकिन फहमान और अदिति दोनों ही प्यार में डूबे हैं। दोनों जल्द ही शादी का अनाउंस करेंगे।'' 

PunjabKesari

अदिति हिन्दू हैं और फहमान मुस्लिम ऐसे में येअभी डिसाइड नहीं हुआ है कि निकाह करेंगे या सात फेरे लेंगे।'' बता दें कि अदिति और फहमान में 3 साल का अंतर हैं। खबरों की मानें तो अदिति फहमान से बड़ी हैं। 

अब कपल सात फेरे लेगा, निकाह करेगा या दोनों वेडिंग करेगा ये तो वक्स ही बताएगा हालांकि फैंस उनकी शादी के लिए एक्साइटिड हैं। 


 


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!