रणबीर कपूर की बहन के साथ दिल दहला देने वाला हादसा, बाल-बाल बची जान, बोलीं-'कुछ सेकंड को लगा सब खत्म हो गया'

Edited By suman prajapati, Updated: 19 Nov, 2025 11:13 AM

ranbir kapoor sister riddhima sahni had heartbreaking accident narrowly escaped

एक्टर रणबीर कपूर की बहन और फैशन डिज़ाइनर रिद्धिमा कपूर साहनी सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं। वह अपनी लाइफस्टाइल, फिटनेस रूटीन और रोजमर्रा के अनुभव अपने चाहने वालों के साथ शेयर करती रहती हैं, लेकिन इस बार जो अनुभव उन्होंने बताया, उसने हर किसी की...

मुंबई. एक्टर रणबीर कपूर की बहन और फैशन डिज़ाइनर रिद्धिमा कपूर साहनी सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं। वह अपनी लाइफस्टाइल, फिटनेस रूटीन और रोजमर्रा के अनुभव अपने चाहने वालों के साथ शेयर करती रहती हैं, लेकिन इस बार जो अनुभव उन्होंने बताया, उसने हर किसी की धड़कनें बढ़ा दीं। रिद्धिमा ने अपनी हालिया फ्लाइट जर्नी का ऐसा डरावना किस्सा शेयर किया जिसने उनके परिवार, रिश्तेदारों और फैंस तक को चिंतित कर दिया। उन्होंने बताया कि कुछ सेकंड के लिए ऐसा लगा मानो उनका दिल रुक गया हो।

 

रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- यह दिन वह शायद कभी भूल नहीं पाएंगी। उनकी फ्लाइट लैंडिंग के लिए नीचे उतर रही थी, लेकिन अचानक किसी तकनीकी वजह से विमान ने तेजी से ऊपर की ओर उड़ान भर ली।

उन्होंने लिखा- “हमारी फ्लाइट जैसे ही रनवे के पास पहुंची, अचानक ऊपर की तरफ तेजी से उठ गई। कुछ पल को ऐसा लगा कि हमारी धड़कनें रुक गई हैं। हम सब घबरा गए थे।”

इस दौरान रिद्धिमा ने अपनी बेटी समारा का हाथ कसकर पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि उस घड़ी में उनकी बेटी के चेहरे पर डर साफ दिखाई दे रहा था।

 PunjabKesari


रिद्धिमा ने आगे बताया- “जब मैंने समारा की आंखों में देखा तो मुझे उसमें घबराहट दिखी। मैंने उसे शांत कराया, लेकिन अंदर ही अंदर मैं खुद भी टूटी हुई थी। वो कुछ सेकंड बेहद डरावने थे।”

उन्होंने कहा कि हादसे ने उन्हें भीतर तक हिला दिया और कुछ समय तक उन्हें समझ नहीं आया कि आखिर अभी-अभी हुआ क्या है।


घटना के बाद रिद्धिमा और उनकी बेटी पूरी तरह सुरक्षित हैं, लेकिन इस अनुभव ने उन्हें गहरा असर दिया। उन्होंने लिखा-“कभी-कभी जिंदगी आपको ऐसे झकझोर देने वाले पल दिखाती है, जो आपको एहसास दिलाते हैं कि जीवन कितना नाजुक और अनमोल है।”

 

 

‘Dining With The Kapoors’ में आएंगी नज़र 
काम की बात करें तो रिद्धिमा कपूर जल्द ही अपने परिवार के साथ एक नए शो में दिखाई देंगी। ‘डाइनिंग विद द कपूर्स’ नामक इस स्पेशल शो में कपूर खानदान के कई सदस्य-बेटियां, दामाद, बच्चे-सब शामिल होंगे।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!