Wedding Pics: एक-दूजे के हुए रणबीर-आलिया, मांग में प्यार का सिंदूर सजा झूमी आलिया, मंडप में LipLock करता दिखा कपल

Edited By Smita Sharma, Updated: 15 Apr, 2022 09:23 AM

ranbir kapoor and alia bhatt wedding pics couple share passionate kiss

बी-टाउन का सबसे चर्चित कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए हैं। आलिया की मांग में रणबीर के नाम का सिंदूर सज चुका है। आलिया भट्ट अब आलिया कपूर बन गई हैं।  रणबीर-आलिया ने गुरुवार को  मुंबई के पाली हिल्स के अपार्टमेंट परिसर...

मुंबई: बी-टाउन का सबसे चर्चित कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए हैं। आलिया की मांग में रणबीर के नाम का सिंदूर सज चुका है। आलिया भट्ट अब आलिया कपूर बन गई हैं।  रणबीर-आलिया ने गुरुवार को  मुंबई के पाली हिल्स के अपार्टमेंट परिसर वास्तु में परिवार और कुछ दोस्तों के बीच सात फेरे लिए।

PunjabKesari

फैंस को बॉलीवुड के पावर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की एक झलक पाने के बसब्री से इंतजार था फिलहाल दोनों की तस्वीरें देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। वहीं अब कपल की शादी के जोड़े में तस्वीरें सामने आई है।

PunjabKesari

जैसे ही ये तस्वीर सामने आई तो हर कोई इस प्यारी सी जोड़ी को देखता रह गया। शादी के जोड़े में आलिया भट्ट किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही हैं।  दुल्हनिया आलिया लहंगा नहीं साड़ी पहने नजर आईं। आलिया ने हाथ से डाई की हुई ऑर्गेन्जा फैब्रिक की आइवरी शेड यानी ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी पहनी।

PunjabKesari

इस पर तिल्ला वर्क किया गया था और साथ ही हाथ से बुने हुए दुपट्टे को सिर पर लिया था। जहां तक उनकी ब्राइडल जूलरी की बात है तो ये भी सब्यसाजी की हेरिटेज कलेक्शन से ली गई थी जिसमें अनकट डायमंड और हाथ से पिरोए गए पर्ल शामिल थे।

PunjabKesari

साड़ी से लेकर ज्वैलरी तक हर बात निराली थी। गले में हीरों से जड़ा चोकर हार,मांग टीका,माथे पर बिंजी, हाथों में लगी मेहंदी,चूड़े का साथ हेवी कंगन दुल्हन बनीं आलिया के लुक को चार-चांद लगा रहा था।

PunjabKesari

वहीं रणबीर कपूर ने भी सिल्क फैब्रिक की शेरवानी पहनी थी, जिसमें एम्ब्रॉयडरी की गई थी। इस पर अनकट डायमंड कट वाले बटन थे। साथ में सिल्क का ऑर्गेन्जा फैब्रिक का साफा और जरी वर्क वाली शॉल दी गई थी।

PunjabKesari

रणबीर आलिया भट्ट के फोटोशूट की कई तस्वीरें शेयर की गई हैं जिसमें दोनों एक-दूसरे को चूमते और बाहों में भरते दिखे हैं। इन तस्वीरों में जहां आलिया के चेहरे पर दुल्हन बनने की खुशी साफ-साफ झलक रही है। वहीं रणबीर के चेहरे पर एक अलग खुशी और सुकून भी है।
 

साल 2017 में फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट से शुरू हुई रणबीर- आलिया की प्रेम कहानी ने 14 अप्रैल को एक नया सफर शुरू किया। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई हैं और फैंस इन तस्वीरों पर जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं।
PunjabKesari

रणबीर आलिया की शादी की रस्में 13 अप्रैल से ही शुरू हो गई थीं। बुधवार को आलिया की मेहंदी सेरिमनी रखी गई, जिसमें उनके घरवाले शामिल हुए और इंडस्ट्री से कुछ गिने-चुने मेहमान भी शामिल हुए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!