'रक्षाबंधन : रसाल अपने भाई की ढाल': अब भाई बहन को बांधेगा राखी, बहन देगी रक्षा का वचन

Edited By Smita Sharma, Updated: 17 Jul, 2021 01:23 PM

rakshabandhan rasal apne bhai ki dhaal show will encourage women empowerment

रक्षाबंधन भाई बहन के अटूट रिश्ते का एक पावन पर्व माना जाता है जिसमें बहन अपने भाई को राखी बांधती है और भाई बहन की सदैव रक्षा करने का प्रण लेता है। लेकिन जमाना नया है तो रस्म भी नई होनी चाहिए। कहानी में ट्विस्ट यह है कि अब भाई अपनी बहन को राखी बांधता...

मुंबई: रक्षाबंधन भाई बहन के अटूट रिश्ते का एक पावन पर्व माना जाता है जिसमें बहन अपने भाई को राखी बांधती है और भाई बहन की सदैव रक्षा करने का प्रण लेता है। लेकिन जमाना नया है तो रस्म भी नई होनी चाहिए। कहानी में ट्विस्ट यह है कि अब भाई अपनी बहन को राखी बांधता है और बहन उसको रक्षा का वचन देती है। महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने वाली यह कहानी दंगल टीवी पे जल्द आने वाले सीरियल "रक्षाबंधन- रसाल अपने भाई की ढाल" में दिखाई जाएगी। इस शो का कॉन्सेप्ट नया और अनोखा है जो दर्शकों को लुभाने वाला है।

PunjabKesari

सीरियल रक्षाबंधन की कहानी राजस्थान के देवरिया गांव के एक बहन और भाई के अटूट रिश्ते की है। जहां बहन अपने भाई की हर मुश्किल में उसकी ढाल बनी खड़ी रहती है। अपने भाई शिवराज पर आए हर संकट का निवारण करती है ये बहन रसाल जो ये मानती है कि अगर एक भाई अपनी बहन से राखी बंधवा के उसकी रक्षा का वचन दे सकता है तो एक बहन अपने भाई से राखी बंधवा के उसकी रक्षा का वचन क्यों नही दे सकती।

PunjabKesari

ये ऐसा रिश्ता है जो चंदन जैसा पावन है और दीपक और ज्योति जैसा अनोखा। ये कहानी एक बहन और भाई की भावनाओं से भरे सफर की है। कहानी में नया मोड तब आता है जब इनकी जिंदगी में सौतेली मां आती है जो इन बहन भाई को अलग करने की और उनकी संपत्ति और जायदाद हड़पने की कोशिश करती है। रसाल कैसे अपने  भाई की ढाल बनकर उसकी रक्षा करती है इस कहानी का मूल स्वरूप यही है।

PunjabKesari

दंगल टीवी के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष सिंघल का कहना है कि दंगल टीवी पर, हम मानते हैं कि यह हमारे दर्शक हैं जो हमारी सफलता के लिए जिम्मेदार हैं। दंगल टीवी पर, हम अपनी ओरिजनल कहानियों की पेशकश को बढ़ाने की योजना बना रहे हैं और अपने दर्शकों के लिए भरपूर मनोरंजन का एक मात्र स्थान बनने की योजना बना रहे हैं। दंगल टीवी पर हमारा लक्ष्य सामाजिक रूप से संबंधित, महिला सशक्तिकरण की कहानी बताने पर है। आज के समय में जब पूरी दुनिया कठिन दौर से गुजर रही है, हम दंगल टीवी पर एक ऐसी कहानी लाना चाहते हैं, जो न केवल पारिवारिक एकता की बात करती है, बल्कि भाई-बहनों के इस रिश्ते का जश्न भी मनाती है और इस तथ्य को रेखांकित करती है कि महिलाएं घर और बाहर पुरुषों के बराबर हैं।

PunjabKesari

हमारे लिए दंगल में, यह सिर्फ रेटिंग की बात नहीं है, बल्कि यह विश्वास भी है कि कुछ कहानियों को बताने की जरूरत है और यह कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम छोटे शहरों में अपनी महिलाओं की आकांक्षाओं को बदलें और प्रतिबिंबित करें। इतना ही नहीं हमने अपने एक प्रोमो में टीकाकरण अभियान को इस उम्मीद में कैप्चर किया है कि यह हम सभी वयस्कों को भी समय पर टीके लेने की याद दिलाता है। 19 जुलाई 2021 से सोमवार से शुक्रवार शाम 7.30 बजे शुरू होने वाले हमारे नए शो रक्षाबंधन रसाल अपने भाई की ढाल को देखें और अपना प्यार बरसाएं सिर्फ दंगल टीवी पर।"

PunjabKesari

सीरियल में रसाल का रोल हार्दिक शर्मा ने और शिवराज की भूमिका अजिंक्य मिश्रा ने निभाई है। सीरियल में चकोरी का रोल नायरा बनर्जी कर रही हैं जिन्होंने हिंदी और साउथ इंडस्ट्री में काफी काम किया है। स्टार प्लस के शो दिव्य दृष्टि और एक्सक्यूज़ मी मैडम में उनकी अदाकारी सराही गई है।

टीवी सीरियल गुड्डन तुमसे न हो पाएगा फेम एक्टर निशांत मलकानी ने रक्षाबंधन शो में उमेद सिंह का रोल किया है। बिग बॉस में नजर आ चुके निशांत ने रागिनी एमएमएस रिटर्न्स और बेजुबान इश्क जैसी फिल्मों में भी अदाकारी की है। निरहुआ हिंदुस्तानी 2 जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी भोजपुरी अभिनेत्री संचिता बनर्जी इस शो में फूली के रोल में दिखाई देंगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!