सात समंदर पार प्रीति जिंटा ने जुड़वा बच्चों संग धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी, मंदिर में फैमिली के साथ की पूजा-अर्चना

Edited By suman prajapati, Updated: 21 Aug, 2022 11:43 AM

preity zinta celebrate janmashtami with twins and family in the temple

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल यानी एक्ट्रेस प्रीति जिंटा भले ही इन दिनों फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी लेटेस्ट फोटोज और वीडियोज के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। फिल्म इंडस्ट्री से दूर विदेश में रह रही प्रीति...

मुंबई. बॉलीवुड की डिंपल गर्ल यानी एक्ट्रेस प्रीति जिंटा भले ही इन दिनों फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी लेटेस्ट फोटोज और वीडियोज के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। फिल्म इंडस्ट्री से दूर विदेश में रह रही प्रीति जिंटा कभी भी अपने हिंदू ट्रेडिशन को नहीं भूलती और देश में मनाया जाने वाला हर पर्व विदेश की धरती पर सेलिब्रेट करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने बच्चों जय और जिया एंड फैमिली के साथ कृष्णा जन्माष्टमी का त्योहार सेलिब्रेट किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

PunjabKesari


बता दें, प्रीति जिंटा के ट्विन्स बच्चों की यह पहली जन्माष्टमी थी, जिसे एक्ट्रेस ने फैमिली के साथ धूमधाम से सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर प्रीति अपनी फैमिली संग मंदिर गई और वहां पूरे तन-मन से भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना की।

PunjabKesari

 

इस दौरान एक्ट्रेस का ट्रेडिशनल अंदाज देखने को मिला। एक्ट्रेस येलो सूट के साथ गोल्डन कलर का दुपट्टा लिए बेहद खूबसूरत लगीं और इसके साथ उन्होंने ब्लैक बिंदी भी माथे पर लगाई, जो उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगा रही है।

PunjabKesari

 

वीडियो में एक्ट्रेस पूजा करने के बाद अपनी फैमिली के साथ पोज भी देती नजर आ रही हैं। 

 


इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए प्रीति जिंटा ने कैप्शन में लिखा- 'जय श्री कृष्णा. आप सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं। घाटी के मंदिर में जाना और जन्माष्टमी समारोह का हिस्सा बनना अद्भुत था।'

 

PunjabKesari


फैंस एक्ट्रेस के इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

PunjabKesari


 
बता दें, प्रीति जिंटा और जीन गुडइनफ ने साल 2016 में फरवरी के महीने शादी रचाई थी। शादी के 5 साल बाद प्रीति जिंटा के घर बीते साल नवंबर में जुड़वा बच्चों की किलकारी गूंजी। प्रीति जिंटा और उनके पति जीन गुडइनफ सेरोगेसी के जरिए एक बेटे और बेटी के पेरेंट्स बने थे। कपल ने अपने बेटी का नाम जिया जिंटा गुडइनफ और बेटे का नाम जय जिंटा गुडइनफ रखा है। 

 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!