बेटी तारा के जन्म के बाद माही-जय ने छोड़ा गोद लिए बच्चों साथ,आरोपों को गलत बताते हुए कपल बोला-हम तीनों को एक जैसा प्यार...

Edited By Smita Sharma, Updated: 06 Mar, 2021 04:28 PM

people said mahhi jay leave foster kids after tara birth actress gave answer

टीवी इंडस्ट्री के क्यूट कपल जय भानुशाली और माही विज तीन बच्चों के माता-पिता हैं। जय और माही ने साल 2017 में अपनी कामवाली के दो बच्चों खुशी और राजवीर को गोद लिया था। वहीं दो साल बाद साल 2019 में उनके घर बेटी तारा का जन्म हुई। कपल आए दिन बच्चों के...

मुंबई: टीवी इंडस्ट्री के क्यूट कपल जय भानुशाली और माही विज तीन बच्चों के माता-पिता हैं। जय और माही ने साल 2017 में अपनी कामवाली के दो बच्चों खुशी और राजवीर को गोद लिया था। वहीं दो साल बाद साल 2019 में उनके घर बेटी तारा  का जन्म हुई। कपल आए दिन बच्चों के साथ क्यूट तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। लेकिन छ समय से कपल पर सवाल उठाए जा रहे हैं कि उन्होंने अपनी बेटी के जन्म के बाद बाकी दो बच्‍चों को छोड़ दिया है।

PunjabKesari

दरअसल, हाल ही में माही के साथ बेटी तारा को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था लेकिन उनके साथ खुशी और राजवीर नहीं दिखे थे। कपल पर सवाल उठने लगे और सोशल मीडिया यूजर्स ने आरोप लगाया कि माही-जय ने खुशी और राजवीर को छोड़ दिया है और वे अब बच्चों का ध्यान नहीं रखते हैं। अब इन आरोपों पर माही और जय ने सोशल मीडिया पर एक ओपन लेटर के जरिए सभी को करारा जवाब दिया है।

PunjabKesari

इस ओपन लेटर में लिखा है- 'आप में से बहुत से लोग पूछताछ कर रहे हैं, बहुत से लोग कुछ भी मान रहे हैं, बहुत लोग बहुत कुछ लिख रहे हैं और यह सरासर गलत है। तारा ने एक आशीर्वाद के रूप में हमारे जीवन में प्रवेश किया है लेकिन यह खुशी और राजवीर के लिए हमारी भावनाओं को नहीं बदलता है। जब खुशी हमारे जीवन में आई, हम माता-पिता बन गए लेकिन कहीं न कहीं हमें मालूम है कि खुशी और राजवीर के लिए सभी निर्णय और उस पर पहला अधिकार उसके असल पिता और माता का है।'

PunjabKesari

जय और माही ने आगे लिखा-'खुशी और राजवीर के असली माता-पिता चाहते थे कि बच्चे मुंबई में कुछ समय बिताएं लेकिन फिर अपने होमटाउन लौट आएं और अपने परिवार, दादा-दादी के साथ रहें। हमें लगता है कि कोई भी ऐसा नहीं है जो बच्चे के लिए उसके माता-पिता से बेहतर सोच सकता है तो आज जो लोग सवाल कर रहे हैं कि उन्हें हमारे साथ हमारे बच्चे क्यों नहीं दिख रहे हैं या सोच रहे हैं कि हमने उन्हें छोड़ दिया है तो हम कहना चाहते हैं कि कृपया ऐसा ना करें। इससे हमें दुख होता है और बड़े होने पर यह हमारे बच्चों को भी नुकसान पहुंचाएगा।'

PunjabKesari

कपल ने आगे लिखा-'हम हमारे तीनों बच्चों को एक जैसा प्यार करते हैं। उनमें से दो अपने होमटाउन में रहते हैं, फिर भी हमारे लिए अनमोल हैं। हमारे वीडियो कॉल और मैसेज हमें उनके करीब रखते हैं और यह एक ऐसा निर्णय है जिसमें हममें से किसी को भी दखल देने का अधिकार नहीं है। अच्छी बात यह है कि दोनों बच्चे आते रहेंगे और उनके पास जीवनभर के लिए दो घर होंगे। एक उनके घर में और एक हमारे साथ। हमारे सभी त्योहार जैसे दिवाली और यहां तक कि खुशी का जन्मदिन भी एकसाथ मनाया जाता है।'

PunjabKesari

लेटर के अंत में कपल ने लिखा-प्यार नहीं बदलता है और हमेशा बढ़ता रहेगा। हम आशा करते हैं कि आपके सभी प्रश्न और धारणाओं को जवाब मिल गया होगा और अब ऐसा दोबारा नहीं होगा। कृपया हमारे बच्चों को आशीर्वाद दें, उनके साथ अच्छा होने की कामना करें क्योंकि हम यही चाहते हैं। सकारात्मकता और अच्छे कर्म।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!