'द दिल्ली फाइल्स' के सेट पर पल्लवी जोशी का नेक काम, 50 स्ट्रे डॉग की देखभाल का उठाया जिम्मा

Edited By suman prajapati, Updated: 14 Dec, 2024 04:48 PM

pallavi joshi shelters 50 stray dogs on the set of the delhi files

निर्माता पल्लवी जोशी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म द दिल्ली फाइल्स के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं। इसी बीच उन्होंने फिल्म के सेट पर एक नेक काम किया है, जिसकी खूब तारीफ हो रही हैं। पल्लवी ने हाल ही में इस फिल्म के सेट पर मौजूद 50 से अधिक स्ट्रे डॉग की...

बॉलीवुड तड़का टीम. निर्माता पल्लवी जोशी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म द दिल्ली फाइल्स के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं। इसी बीच उन्होंने फिल्म के सेट पर एक नेक काम किया है, जिसकी खूब तारीफ हो रही हैं। पल्लवी ने हाल ही में इस फिल्म के सेट पर मौजूद 50 से अधिक स्ट्रे डॉग की देखभाल का जिम्मा उठाया है।

PunjabKesari

पल्लवी जोशी ने स्ट्रे डॉग को सेट से हटाने के बजाय उनके लिए भोजन और पानी की व्यवस्था की है, जिससे उनका सही तरीके से ख्याल रखा जा सके। फिल्म की टीम और क्रू को भी इन जानवरों की देखभाल में शामिल किया गया, जिससे यह एक सामूहिक प्रयास बन गया।

 
बता दें, द दिल्ली फाइल्स: द बंगाल चैप्टर का निर्देशन विवेक रंजन अग्निहोत्री कर रहे हैं और इसे पल्लवी जोशी और अभिषेक अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से प्रोड्यूस किया जाएगा। फिल्म को तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा प्रोडक्शन्स द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है और यह 15 अगस्त 2025 को दुनियाभर में रिलीज होगी।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!