घर आई नन्हीं परी:शादी के 12 साल बाद मां बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस, लाडली को बाहों में थाम बोलीं-'किस्मत वाले होते हैं वो जिनकी पहली औलाद बेटी हो'

Edited By Smita Sharma, Updated: 16 Aug, 2022 07:57 AM

pakistani actress kiran tabeir blessed with baby girl

पाकिस्तानी एक्ट्रेस किरण ताबीर की खुशी इस समय सातवें आसमान पर हैं। हो भी क्यों ना आखिर उन्हें शादी के 12 साल बाद मां बनने का सुख जो मिला है। किरण ताबीर के घर नन्हीं परी की किलकारी गूंजी है। बेटी को पहली संतान के रूप में पाकर किरण ताबीर बेहद खुश हैं।...

मुंबई: पाकिस्तानी एक्ट्रेस किरण ताबीर की खुशी इस समय सातवें आसमान पर हैं। हो भी क्यों ना आखिर उन्हें शादी के 12 साल बाद मां बनने का सुख जो मिला है। किरण ताबीर के घर नन्हीं परी की किलकारी गूंजी है। बेटी को पहली संतान के रूप में पाकर किरण ताबीर बेहद खुश हैं।

PunjabKesari

उन्होंने इंस्टा पर लाडली संग कुछ तस्वीरें शेयर कर इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने पैदा होने पर समाज को आइना दिखाया और  मातृत्व की दुनिया में कदम रखते हुए क दिल छू लेने वाली बात कही।

PunjabKesari

शेयर की तस्वीरों में  किरण ताबीर हाॅस्पिटल बेड पर लेटी दिख रही हैं। वह बेटी को गोद में थाम पोज दे रही हैं। नन्हीं परी के आने से वह कितनी खुश हैं उनकी तस्वीरें बयां कर रही हैं।

PunjabKesari

इन तस्वीरों के साथ किरण ताबीर ने लिखा-'भाग्यशाली होते हैं वो लोग जिनकी पहली संतान बेटी पैदा होती है। अल्हम्दुलिल्लाह, मुझे 12 वर्षों के बाद खुदा का आशीर्वाद मिला है। अंत में,अल्लाह ने हमें अपनी रहमत का आशीर्वाद दिया. हम अब माता-पिता हैं। यह एक बच्ची है मिलिए इज्जा हमजा मलिक से।'

 

12 साल बाद मां बनी हैं किरण

किरण ने बिजनेसमैन अली हमजा सफदर से शादी की है। साल 2011 में शादी होने के बावजूद भी किरण मां नहीं बन पा रही थीं।शादी के करीब 12 साल बाद उन्हें औलाद नसीब हुई है इसलिए एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर ये इमोशल पोस्ट साझा किया।

PunjabKesari

बता दें कि किरण पाकिस्तानी फिल्म और ड्रामा इंडस्ट्री की बहुत बड़ी स्टार हैं। उन्होंने मॉडलिंग के दम पर अपनी खास पहचान बनाई है।किरण ताबीर को उनके सुपरहिट शो 'परिजाद' के लिए जाना जाता है। वह बहुत लंबे समय से टीवी इंड्स्ट्री का हिस्सा हैं।वह टीवी होस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!