डेंगू की चपेट में आईं निक्की तंबोली, सोशल मीडिया पर दी हेल्थ अपडेट

Edited By suman prajapati, Updated: 31 Aug, 2025 04:26 PM

nikki tamboli is suffering from dengue

'बिग बॉस 14' से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस निक्की तंबोली को डेंगू हो गया है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है। एक्ट्रेस का ये पोस्ट देखते ही उनके फैंस उनके लिए चिंतित हो गए हैं और उनके जल्द ठीक होने की...

मुंबई.  'बिग बॉस 14' से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस निक्की तंबोली को डेंगू हो गया है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है। एक्ट्रेस का ये पोस्ट देखते ही उनके फैंस उनके लिए चिंतित हो गए हैं और उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

 

इंस्टाग्राम स्टोरी में दी जानकारी

निक्की तंबोली ने रविवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- "डेंगू पॉजिटिव आया है।" उनकी ये खबर सामने आते ही फैंस में चिंता का माहौल बन गया और सोशल मीडिया पर उनके जल्दी ठीक होने की दुआएं की जा रही हैं।

 

PunjabKesari

पहले भी बताया था बुखार के बारे में

इससे पहले निक्की ने कुछ दिन पहले एक पोस्ट में बताया था कि उन्हें 103.6 डिग्री बुखार है। तब उन्होंने ये भी कहा था कि वे गणेश चतुर्थी के उत्सव में शामिल नहीं हो पा रहीं, जिससे उन्हें काफी दुख है।

PunjabKesari

 

 कौन हैं निक्की तंबोली?
निक्की तंबोली एक एक्ट्रेस और मॉडल हैं। उन्हें सबसे ज्यादा पहचान बिग बॉस 14 से मिली, जिसमें वह सेकेंड रनर-अप रहीं। इसके अलावा उन्होंने साउथ की हिट फिल्म 'कंचना 3' में भी काम किया है। निक्की ने कई म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया है। वह रियलिटी शोज़ जैसे 'खतरों के खिलाड़ी 11', 'द खतरा खतरा शो', 'बिग बॉस मराठी 5' और 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया' में भी नजर आ चुकी हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!