बप्पा का जयकारा ना लगाने पर ट्रोल हुए अली गोनी तो निया शर्मा का फूटा गुस्सा, बोलीं-किसी के त्योहार का हिस्सा बनना बड़ा सम्मान...

Edited By Smita Sharma, Updated: 04 Sep, 2025 10:35 AM

nia sharma defends aly goni after the ganesh chaturthi backlash

टीवी एक्टर अली गोनी इस समय सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर हैं। अली गोनीअपनी गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन और निया शर्मा के साथ गणेश चतुर्थी सेलिब्रेट करते नजर आए थे। इसी दौरान उनकी एक हरकत से फैंस खफा हो गए। दरअसल, गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन से एक वीडियो...

मुंबई: टीवी एक्टर अली गोनी इस समय सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर हैं। अली गोनीअपनी गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन और निया शर्मा के साथ गणेश चतुर्थी सेलिब्रेट करते नजर आए थे। इसी दौरान उनकी एक हरकत से फैंस खफा हो गए।

PunjabKesari

 

दरअसल, गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन से एक वीडियो सामने आया है जिसमें जैस्मिन भसीन, अली गोनी और निया शर्मा को ढोल पर नाचते देखा जा सकता है। दोनों एक्ट्रेस ने ‘गणपति बप्पा मोरया’ के नारे भी लगाए। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे जब जैस्मिन भसीन ने अपने बॉयफ्रेंड अली गोनी से भी नारे लगाने को कहा तो उन्होंने मुंह फेर लिया लेकिन ‘गणपति बप्पा मोरया’ नहीं कहा।  इसी बात को लेकर अली को ट्रोल किया जा रहा है। 

PunjabKesari

ट्रोलिंग पर अब निया शर्मा का कड़ा रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने समारोह से अपनी, अली और जैस्मिन की फोटो शेयर की है। इसके साथ उन्होंने अली का खुलकर समर्थन किया है। निया ने लिखा-'किसी के त्योहार का हिस्सा बनना अपने आप में सबसे बड़ा सम्मान है। और हम भारत में गणपति, ईद और हर त्योहार को एक जैसे उत्साह के साथ ही मनाते हैं।'

PunjabKesari

बता दें कि अली गोनी को लेकर सोशल मीडिया बंट गया है। जहां बहुत से लोगों ने उनकी आलोचना की तो कुछ लोग ऐसे भी थे जो उनके समर्थन में आए। 


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!