नयनतारा और विग्नेश शिवन ने जुड़वां बच्चों संग मनाया Pongal, ऑफ व्हाइट लुक में प्यारी लगी फैमिली

Edited By Smita Sharma, Updated: 15 Jan, 2025 04:16 PM

nayanthara and vignesh shivan pongal celebration with ulag and uyir

14 जनवरी 2025 से पोंगल पर्व का आरंभ हुआ जो दक्षिण भारत का एक प्रमुख त्योहार माना जाता है। यह मुख्य रूप से तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल में मनाया जाता है। दक्षिण भारत में इसे नए साल के उत्सव के रूप में भी देखा जाता है। जिस समय उत्तर भारत...

मुंबई: 14 जनवरी 2025 से पोंगल पर्व का आरंभ हुआ जो दक्षिण भारत का एक प्रमुख त्योहार माना जाता है। यह मुख्य रूप से तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल में मनाया जाता है। दक्षिण भारत में इसे नए साल के उत्सव के रूप में भी देखा जाता है। जिस समय उत्तर भारत में मकर संक्रांति और लोहड़ी मनाई जाती है उसी दौरान दक्षिण भारत पोंगल के उल्लास में डूबा नजर आता है।

PunjabKesari

साउथ इंडस्ट्री में इस त्योहार की खूब धूम देखने को मिली। जहां नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला, कीर्ति सुरेश और उनके पति ने शादी के बाद पहला पोंगल साथ मनाया। वहीं दूसरी तरफ नयनतारा भी फैमिली संग इस त्योहार के रंग में रंगी नजर आईं जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने इंस्टा पर शेयर की हैं।

PunjabKesari

तस्वीरों में यह पावर कपल अपने जुड़वा बच्चों के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताते हुए नज़र आ रहा है। नयनतारा ऑफ व्हाइट सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकि विग्नेश ने पारंपरिक ऑफ व्हाइट शर्ट और वेष्टी पहनी हुई थी। उनके जुड़वां बच्चे भी पारंपरिक परिधानों में बेहद खूबसूरत लग रहे थे। 

PunjabKesari
इस तस्वीर में  नयनतारा के साथ उनके पति विग्नेश शिवन और उनके दोनों बच्चे उलग और उइर भी साथ में नजर आ रहे हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

काम की बात करें तो नयनतारा अगली बार 'टेस्ट' और 'मन्नानगट्टी सिंस 1960' में नज़र आएंगी। वह फिलहाल 'रक्कायी' और निविन पॉली के साथ मलयालम फिल्म 'डियर स्टूडेंट्स' की शूटिंग में बिजी हैं। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!