Movie Review: स्टंट और एक्शन से भरपूर है टाइगर की 'बाग़ी 3'

Edited By suman prajapati, Updated: 06 Mar, 2020 11:52 AM

movie review of baghi 3

एक्टर टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की स्टारर फिल्म ''बाग़ी 3''  आज पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। अहमद खान के डायरेक्शन में बनी फिल्म में टाइगर जबरदस्त एक्शन सीन्स करते नजर आएंगे। ''बाग़ी 3'' में इस बार एक्शन का लेवल तीन गुना ज्यादा देखने को मिलेगा।

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की स्टारर फिल्म 'बाग़ी 3'  आज पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। अहमद खान के डायरेक्शन में बनी फिल्म में टाइगर जबरदस्त एक्शन सीन्स करते नजर आएंगे। 'बाग़ी 3' में इस बार एक्शन का लेवल तीन गुना ज्यादा देखने को मिलेगा।

PunjabKesari
कहानी
कहानी की बात करें तो 'बाग़ी 3' की इसके पहले पार्ट्स के काफी अलग है। हर बार की तरह इस बार भी राधे (टाइगर) को बागी होना पड़ता है, लेकिन इस बार टाइगर अपनी प्रेमिका के लिए नहीं बल्कि अपने भाई (विक्रम) रितेश देशमुख के लिए बाग़ी बने हैं और उसकी जान बचाने के लिए सारी हदे पार कर जाते हैं। रितेश कुछ गुंडो द्वारा का किडनैप हो जाते हैं और उन्‍हें सीरियाई आतंकी उठाकर ले जाते हैं। इसके बाद टाइगर श्रॉफ सरहद पार कर भाई को बचाने सीरिया जाते हैं और वहीं शुरू होती है उनकी जंग। अब फिल्म में आगे क्या होता है, ये देखने के लिए आपको खुद ही थिएटर जाना होगा। 

PunjabKesari
रिव्यू
फिल्म के फर्स्ट हाल्फ में फुल कॉमेडी, एक्शन और थोड़ा रोमांस देखने को मिलेगा। फिल्म के जोक्स जबरदस्ती थोपे हुए नहीं लग रहे। फिल्म में किसी प्रेमी-प्रेमिका की के लिए नहीं बल्कि भाई-भाई का प्यार और बिछड़ जाने का दर्द है। फिल्म में श्रद्धा और टाइगर के रोमांस कम देखने को मिला है जो फैंस के निराश होने की वजह हो सकता है, लेकिन टाइगर की फ्लाइंग किस के सीन को देख फैंस जरूर खुश होंगे। फिल्म के भारी भरकम एक्शन भी फैंस पर गहरा असर डाल सकते हैं।

PunjabKesari
एक्टिंग
एक्टिंग की बात करें तो फिल्म में टाइगर का एक्शन करते हुए एनर्जी लेवल काफी हाई है। उनकी कमर तोड़ मेहनत पर्दे पर साफ देखने को मिलती हैं। वहीं श्रद्धा अपनी खूबसूरत झलकियों और एक्टिंग के साथ गालियों से भी फैंस का खूब एंटरनेट करवाती हैं। रितेश देशमुख की एक्टिंग भी सराहनीय है।
डायरेक्शन
अहमद खान ने फिल्म का डायरेक्शन खूब मन लगाकर किया है। उनकी मेहनत पर कोई संदेह नहीं किया जा सकता। फिल्म के डायलॉग काफी दमदार हैं और ऑडियंस को याद रहने के काबिल हैं। फिल्म का म्यूजिक की बात करें तो इसके गाने फैंस को फिल्म से बांधे रखने और उनके दिमाग का बोझ हलका करने के लिए बेहतर साबित होते हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!