Edited By Smita Sharma, Updated: 30 Jun, 2021 11:48 AM

एक्ट्रेस मंदिरा बेदी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि बुधवार की सुबह उनकी लाइफ में एक तूफान ले आएगी। मंगलवार को हंसी के पल बिताने वाली मंदिरा की खुशियां उस समय मातम में बदली जब उनके जीवन साथी राज कौशल ने दुनिया को अलविदा कह दिया। राज कौशल का निधन...
मुंबई: एक्ट्रेस मंदिरा बेदी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि बुधवार की सुबह उनकी लाइफ में एक तूफान ले आएगी। मंगलवार को हंसी के पल बिताने वाली मंदिरा की खुशियां उस समय मातम में बदली जब उनके जीवन साथी राज कौशल ने दुनिया को अलविदा कह दिया। राज कौशल का निधन हार्ट अटैक से हुआ। जिस शख्स से मंदिरा ने साथ जीने मरने की कसमें खाई थी उसका यूं दुनिया को अलविदा कह जाने से मंदिरा टूट गई हैं।
कुछ समय पहले ही मंदिरा के पति की अंतिम यात्रा की तस्वीरें सामने आईं थी। तस्वीरों में मंदिरा दोस्त रोनित राॅय के गले लग फूट-फूट कर रोती दिखीं थी।

इसी बीच एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। ये तस्वीरें उनके पति राज के निधन के चंद घंटों पहले की हैं। इन तस्वीरों में मंदिरा अपनी एक्ट्रेस दोस्त मौनी राॅय के साथ मस्ती कर रही हैं।

सामने आईं इन तस्वीरों में मंदिरा मौनी से लंबे समय के बाद मिल काफी खुश नजर आ रही हैं लेकिन किसे पता था कि मंदिरा की ये खुशी कुछ पल की है।

वहीं एक तस्वीर में मंदिरा अपने दोनों बच्चे वीर और तारा पर जमकर प्यार लुटाती हुई नजर आई। मंदिरा की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

ऐसे हुई थी पहली मुलाकात
मंदिरा बेदी ने 14 फरवरी 1999 में राज कौशल संग शादी रचाई थी। मंदिरा बेदी और राज कौशल की पहली मुलाकात 1996 में मुकुल आनंद के घर पर पहली बार हुई थी मंदिरा वहां ऑडिशन देने पहुंची थीं और राज, मुकुल आनंद के असिस्टेंट के रूप में काम कर रहे थे। यहीं से दोनों ने एक दूसरे को देखा और उनके प्यार की शुरुआत हुई। कपल का एक बेटा वीर है और पिछले साल में ही मंदिरा और राज ने एक बच्ची को गोद लेकर उसका नाम तारा रखा था। काम की बात करें तो राज ने अपने करियर में तीन फिल्मों, 'प्यार में कभी कभी', 'शादी का लड्डू' और 'एंथनी कौन है' का निर्देशन किया था।