Edited By suman prajapati, Updated: 23 Jan, 2025 12:45 PM

मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद वह अपनी लाइफ में आगे बढ़ रही हैं। इसी बीच हाल ही में उनकी अर्जुन कपूर से मुलाकात हुई, जिसके बाद वह और भी सुर्खियों में आ गई हैं। वहीं, उनके लुक की भी फैंस...
मुंबई. मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद वह अपनी लाइफ में आगे बढ़ रही हैं। इसी बीच हाल ही में उनकी अर्जुन कपूर से मुलाकात हुई, जिसके बाद वह और भी सुर्खियों में आ गई हैं। वहीं, उनके लुक की भी फैंस खूब तारीफ करते दिख रहे हैं।
दरअसल, मलाइका अरोड़ा हाल ही में अपनी दोस्त सीमा सिंह की बेटी मेघना सिंह की सगाई में शामिल हुईं। इस इंगेजमेंट सेरेमनी में मलाइका ने रेड कलर की खूबसूरत साड़ी पहनी, जिसमें वह बेहद ही बला की खूबसूरत लगीं। प्लंगिंग ब्लाउज, स्टेटमेंट ज्वैलरी और हाथों में चूड़ियां उनके लुक को चार-चांद लगाते दिखे। उनके इस लुक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जहां मलाइका रेड साड़ी लुक से छाई हुई थीं, वहीं अर्जुन कपूर भी अपने ब्लैक सूट में काफी हैंडसम दिखे। दोनों की मुलाकात और उनके लुक को फैंस खूब सराहते नजर आ रहे हैं।
मलाइका और अर्जुन की हाल की मुलाकात लीलावती अस्पताल में हुई थी, जहां दोनों सैफ अली खान से मिलने गए थे। मलाइका और अर्जुन का रिश्ता साल 2018 से शुरू हुआ था और दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे के लिए प्यार जताते नजर आथे थे। हालांकि, 2024 में उनका रिश्ता खत्म हो गया, लेकिन ब्रेकअप के बाद भी अर्जुन हमेशा मलाइका के साथ खड़े रहे हैं और मुश्किल समय में उनका साथ देते नजर आते हैं।