Video: अपनी फिल्म '100 डेज' के गाने 'सुन बेलिया' पर माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ ने किया रोमांटिक डांस, दोनों की कैमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल

Edited By Parminder Kaur, Updated: 20 Mar, 2022 02:15 PM

madhuri dixit dance film 100 days song sun beliya with jackie shroff

एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाई है। एक्ट्रेस कई बड़े-बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुकी है, जिनमें एक्टर जैकी श्रॉफ का नाम भी शामिल है। दोनों की जोड़ी को फैंस द्वारा खूब पसंद किया गया था। हाल ही में माधुरी ने जैकी श्रॉफ के...

मुंबई. एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाई है। एक्ट्रेस कई बड़े-बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुकी है, जिनमें एक्टर जैकी श्रॉफ का नाम भी शामिल है। दोनों की जोड़ी को फैंस द्वारा खूब पसंद किया गया था। हाल ही में माधुरी ने जैकी श्रॉफ के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों अपनी फिल्म '100 डेज' के गाने 'सुन बेलिया' पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस द्वारा इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।

PunjabKesari
वीडियो में माधुरी ब्लू लहंगे में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। वहीं जैकी ब्लैक पैंट सूट में दिखाई दे रहे हैं। एक्टर ने गले में लाल स्कार्फ भी लिया है। दोनों अपनी फिल्म '100 डेज' के गाने 'सुन बेलिया' पर रोमांटिक डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों में जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है। वीडियो शेयर करते हुए माधुरी ने लिखा- '100 डेज के इस पैपी नंबर पर ये रील बनाते वक्त बहुत अच्छा टाइम स्पेंड किया। जैकी श्रॉफ सेट में आग लगा दी। वाह।' फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।

काम की बात करें तो हाल ही में माधुरी ने ओटीटी की दुनिया में कदम रखा है। एक्ट्रेस की वेब सीरीज 'द फेम गेम' 25 फरवरी को नेटफिलक्स पर रिलीज हो चुकी है। इस वेब सीरीज को लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया। 

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!