चेहरे पर ब्लैक मास्क और बेबी पिंक साड़ी..एयरपोर्ट पर कृति सेनन ने दिए फैशन गोल्स, स्टाइलिश लुक से बनाया सबको दीवाना

Edited By suman prajapati, Updated: 12 Nov, 2025 04:56 PM

kriti sanon made a stunning entry at the airport wearing baby pink saree

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन हमेशा अपने स्टाइल और फैशन सेंस से फैंस का दिल जीत लेती हैं। चाहे रेड कार्पेट हो, इवेंट हो या एयरपोर्ट- कृति हर जगह अपने लुक्स से अलग छाप छोड़ती हैं। वहीं, हाल ही में जब एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान वह...

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन हमेशा अपने स्टाइल और फैशन सेंस से फैंस का दिल जीत लेती हैं। चाहे रेड कार्पेट हो, इवेंट हो या एयरपोर्ट- कृति हर जगह अपने लुक्स से अलग छाप छोड़ती हैं। वहीं, हाल ही में जब एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान वह अपने स्टाइलिश लुक से सबका ध्यान अपनी ओर खींचती दिखीं। अब उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया खूब वायरल हो रही हैं।
 PunjabKesari
   
लुक की बात करें तो कृति सेनन दौरान बेबी पिंक कलर की खूबसूरत साड़ी पहनकर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं।

PunjabKesari

साड़ी के साथ उन्होंने चेहरे पर ब्लैक कलर का फेस मास्क लगाया, जिसने उनके पूरे लुक में एक अलग कॉन्ट्रास्ट जोड़ा। अपने इस लुक को कृति ने सटल मेकअप, लाइट पिंक लिपस्टिक और स्ट्रेट हेयरस्टाइल के साथ कंप्लीट किया।

PunjabKesari

यानी ओवरऑल लुक में एक्ट्रेस अपने लुक से फैंस को दीवाना बनाती दिखीं। जब पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद किया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए मास्क हटाया और कैमरे के लिए पोज दिए।  
 

PunjabKesari


वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति सेनन जल्द ही धनुष के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म “तेरे इश्क में” में नजर आने वाली हैं। बताया जा रहा है कि यह एक इमोशनल और रोमांटिक लव स्टोरी है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म इसी महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!