कृष्णा अभिषेक का चार्ली चैप्लिन लुक हुआ वायरल, बच्चों के साथ ली तस्वीरों को देख आपको भी आ जाएगी हंसी

Edited By Mehak, Updated: 22 Apr, 2025 01:43 PM

krishna abhishek s charlie chaplin look went viral

16 अप्रैल को चार्ली चैप्लिन की बर्थ एनिवर्सरी थी, जिसे हाल ही में सेलिब्रेट किया गया। इस मौके पर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने चार्ली चैप्लिन को श्रद्धांजलि देने का एक अनोखा तरीका अपनाया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह...

बाॅलीवुड तड़का : 16 अप्रैल को चार्ली चैप्लिन की बर्थ एनिवर्सरी थी, जिसे हाल ही में सेलिब्रेट किया गया। इस मौके पर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने चार्ली चैप्लिन को श्रद्धांजलि देने का एक अनोखा तरीका अपनाया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह चार्ली चैप्लिन के लुक में नजर आ रहे हैं। कृष्णा का ये लुक इतना बेहतरीन था कि पहली बार में उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो गया था।

PunjabKesari

कृष्णा अभिषेक के साथ उनके बच्चे भी दिखे

इन तस्वीरों में कृष्णा अभिषेक अकेले नहीं बल्कि अपने दोनों बच्चों के साथ नजर आए। पहली नजर में यह तस्वीरें रियल चार्ली चैप्लिन की लग सकती थीं, लेकिन कैप्शन को देखकर आपको सारी कहानी समझ आ जाएगी।

कृष्णा अभिषेक का कैप्शन: मेरे बच्चे अब 8 साल के होने वाले हैं

कृष्णा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, 'कुछ सप्ताह पहले चार्ली चैप्लिन की फिल्म देख रहा था और तभी मेरे मन में यह आइडिया आया। मेरे बच्चे अब 8 साल के होने वाले हैं, इसलिए यह शूटिंग का समय एकदम सही था। मैं हमेशा हमारे लिए कुछ खास यादें बनाना चाहता था और अब मैंने वह कैप्चर कर लिया है जो मैं चाहता था। मुझे उम्मीद है कि आपको यह सरप्राइज पसंद आएगा।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Krushna Abhishek (@krushna30)

फैंस और सेलेब्रिटीज़ ने दी प्रतिक्रिया

कृष्णा अभिषेक के इस फोटोशूट को देखकर फैंस हैरान रह गए। अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने तस्वीरें देखकर लिखा, 'सो क्यूट।' इसके अलावा, कई फैन्स ने भी इन तस्वीरों की जमकर तारीफ की है। सबसे ज्यादा चर्चा कृष्णा की आखिरी तस्वीर की हुई, जिसे लोग बेहद मजेदार मान रहे थे। कई लोगों ने यह भी कहा कि कृष्णा रियल चार्ली चैप्लिन की तरह दिखते हैं। कुछ फैंस ने इन तस्वीरों को 'ब्रिलियंट' भी कहा।

PunjabKesari

इस फोटोशूट ने ना केवल कृष्णा के फैंस को खुश किया बल्कि चार्ली चैप्लिन के प्रति उनकी श्रद्धांजलि भी दिल को छूने वाली थी।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!