Bollywood Top 10: 'खतरों के खिलाड़ी 14' के विनर बने करणवीर मेहरा..मिथुन चक्रवर्ती को मिलेगा दादा साहब फाल्के अवाॅर्ड

Edited By Smita Sharma, Updated: 30 Sep, 2024 06:52 PM

khatron ke khiladi 14 winner to mithun to receive dadasaheb award b town top 10

मनोरंजन जगत की दुनिया में सितंबर महीने का आखिरी दिन भी कई बड़ी खबरें लेकर आया। खतरों के खिलाड़ी 14 के विनर से लेकर अंकिता-निया के भद्दे डांस,मिथुन चक्रवर्ती का दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजे जाने तक बाॅलीवुड जगत से कई खबरें सामने आईं। अगर आपसे...

मुंबई: मनोरंजन जगत की दुनिया में सितंबर महीने का आखिरी दिन भी कई बड़ी खबरें लेकर आया। खतरों के खिलाड़ी 14 के विनर से लेकर अंकिता-निया के भद्दे डांस,मिथुन चक्रवर्ती का दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजे जाने तक बाॅलीवुड जगत से कई खबरें सामने आईं। अगर आपसे कोई खबर छूट गई है तो चिंता ना करें 'बाॅलीवुड पंजाब केसरी' की टीम आपके लिए टाॅप 10 लेकर आई हैं। चलिए डालते हैं खबरों पर एक नजर...

 

Khatron Ke Khiladi 14:करण वीर मेहरा के सिर सजा जीत का ताज

 

रविवार (29 सितंबर) को खतरों के खिलाड़ी 14 का ग्रैंड फिनाले था। वहीं अब रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' को अपना विनर मिल गया है। इस साल की ट्राॅफी करण वीर मेहरा ने अपने नाम की। ट्राॅफी के साथ करणवीर मेहरा 20 लाख का कैश प्राइज और एक चमचमाती कार घर लेकर गए। 

 

3.81 करोड़ की लग्जरी कार की मालकिन बनीं कंगना रनौत

 

बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर चर्चा में रहती हैं। उनकी फिल्म 'इमरजेंसी' 6 सितंबर 2024 को रिलीज होने वाली थी लेकिन विवादों के कारण इसे टाल दिया गया। बार-बार बदलती रिलीज के चक्कर से कंगना काफी परेशान हैं। इतना ही नहीं आर्थिक तंगी के चलते  उन्हें मुंबई के पाली हिल में अपना बंगला 32 करोड़ में बेचना पड़ा।यहां से उनका मणिकर्णिका फिल्म्स वाला प्रोडक्शन हाउस का ऑफिस चलता था। इन सबके बीच कंगना लग्जरी कार की मालकिन बन गई हैं। जी हां, कंगना ने 3 करोड़ की रेंज रोवर गाड़ी खरीदी है।

 

 

ससुर वासु भगनानी का नाम सुन उड़े रकुल प्रीत सिंह के होश

 

 अबू धाबी में इस समय  IIFA 2024 आयोजित किया गया। ऐसे में आधा बाॅलीवुड  अबू धाबी में है। बॉलीवुड के तमाम स्टार्स इस इवेंट में शामिल हुए। इस लिस्ट में एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह का नाम भी शामिल है। रकुल प्रीत सिंह ने ग्रीन कलर के आउटफिट में इवेंट में शिरकत की, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि रकुल लुक्स से ज्यादा किसी और बात को लेकर चर्चा में हैं।

 

दिलजीत दोसांझ ने पाकिस्तानी फैन को गिफ्ट किए जूते,बोले-'हिंदुस्तान, पाकिस्तान, साडे लिए सारा एक,बॉर्डर नेताओं ने बनाए'

 

 एक्टर और पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ इस समय अपने दिल-लुमिनाती टूर के चलते खबरों में बने हुए हैं। आए दिन उनके काॅन्सर्ट से कोई ना कोई वीडियो सामने आती रहती हैं। हाल ही में दिलजीत ने कुछ ऐसा किया जिसने हर किसी का दिल जीत लिया है। हाल ही के एक वीडियो में दिलजीत लाइव परफॉर्मेंस के दौरान एक फैन को जूते गिफ्ट करते नजर आ रहे हैं। यह जानने के बाद कि वह पाकिस्तान से है दलजीत ने कहा कि राजनीतिक सीमाएं उनके प्यार को कम नहीं कर सकतीं। दिलजीत का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

अंकिता-निया का भद्दा डांस

 

 'सुहागन चुड़ैल' और 'लाफ्टर शेफ्स' के बाद निया शर्मा विवादित रियालिटी शो 'बिग बॉस 18' में नजर आएंगी। निया शर्मा का नाम 'बिग बॉस 18' के लिए कंफर्म हैं। वहीं शो में जाने पहले उन्होंने  'लाफ्टर शेफ्स' के दोस्तों यानि अली गोनी, अर्जुन बिजलानी, रीम शेख, कृष्णा अभिषेक, जन्नत जुबैर और कश्मीरा शाह संग जमकर पार्टी की। इस लेट नाइट पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आए जिसमें सब खूब मस्ती कर रहे हैं। ये पार्टी अंकिता और विक्की के  8BHK अपार्टमेंट में हुईं जहां सभी ने जमकर धमाल मचाया। पार्टी में अंकिता और निया ने डांस भी किया जिसके वीडियोज पर लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

 

दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजे जाएंगे मिथुन चक्रवर्ती, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की घोषणा

दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती पहचान के लिए किसी परिचय के मोहताज नहीं है। उन्होंने इंडस्ट्री में अपने काम के लिए कई पुरस्कार अपने नाम किए हैं। वहीं, अब मिथुन दा को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया पर इस बात का ऐलान किया है। उन्होंने बताया दिग्गज अभिनेता को उनकी उल्लेखनीय सिनेमाई यात्रा और भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। 

 

पति के पीछे बेचा 9 साल पुराना घर, अब अलग होने के बाद दर-दर भटक रहीं दलजीत कौर, बोलीं- बेटे संग सूटकेस में जिंदगी काट रही


एक्ट्रेस दलजीत कौर की पर्सनल लाइफ में काफी उथल पुथल मची हुई है। साल 2023 में एक्ट्रेस ने बिजनेसमैन निखिल पटेल संग दूसरी शादी रचाई थी और इसके बाद बेटे जेडन संग विदेश में सेटल हो गई थीं, लेकिन शादी के 8 महीने बाद ही दोनों के बीच अनबन होने लगी और दोनों अलग हो गए। पति की धोखेबाजी और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चलते एक्ट्रेस बुरी तरह टूट गईं और इंडिया वापस आ गई थीं। निखिल से अलग होकर दलजीत को काफी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

 

IIFA अवॉर्ड न मिलने पर गुस्से में तिलमिलाए डायरेक्टर Hemant Rao, कहा- यह अपमानजनक है, मैं सुबह 3 बजे तक बैठा रहा..

27 सितंबर को अबु धाबी में आईफा उत्सवम का आयोजन हुआ, जहां कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सितारों को उनके शानदार काम के लिए सम्मानित किया गया। इसमें बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड कातेरा डायरेक्टर थारून किशोर सुधीर को मिला। वहीं, आईफा उत्सवम में शामिल हुए हेमंत राव को कोई अवॉर्ड न मिलने पर वह खासा नराज है और उन्होंने एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर कर IIFA पर निशाना साधा है।

 

 

मशहूर मेकअप आर्टिस्ट पर मामला दर्ज, महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप  


हेमा समिति रिपोर्ट के खुलासों के बाद मलयालम इंडस्ट्री में हलचल मच गई है। कई स्टार्स, डायरेक्टर्स, मेकअप आर्टिस्ट और कोरियोग्राफर्स के नाम इस समिति के अंतर्गत शोषण के मामले में सामने आए हैं। वहीं, हाल ही में पुलिस ने एक महिला की शिकायत के आधार पर फिल्म इंडस्ट्री के एक प्रसिद्ध मेकअप आर्टिस्ट के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। 

 

शादी के चंद दिनों बाद जेल जाएंगे अदनान शेख

 

 'बिग बॉस ओटीटी 3' फेम अदनान शेख इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से निकाह किया है जिसका चेहरा अदनान ने मीडिया के सामने नहीं आने दिया। अब उनकी इन खुशियों को किसी की बुरी नजर लग गई है। दरअसल, अदनान की बहन ने उन पर मारपीट के आरोप लगाए हैं और उनके खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!