दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजे जाएंगे मिथुन चक्रवर्ती, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की घोषणा

Edited By suman prajapati, Updated: 30 Sep, 2024 11:26 AM

mithun chakraborty will be honored with the dadasaheb phalke award

दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती पहचान के लिए किसी परिचय के मोहताज नहीं है। उन्होंने इंडस्ट्री में अपने काम के लिए कई पुरस्कार अपने नाम किए हैं। वहीं, अब मिथुन दा को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण,...

बॉलीवुड तड़का टीम. दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती पहचान के लिए किसी परिचय के मोहताज नहीं है। उन्होंने इंडस्ट्री में अपने काम के लिए कई पुरस्कार अपने नाम किए हैं। वहीं, अब मिथुन दा को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया पर इस बात का ऐलान किया है। उन्होंने बताया दिग्गज अभिनेता को उनकी उल्लेखनीय सिनेमाई यात्रा और भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। 

 

अश्विनी वैष्णव ने एक्स पर घोषणा करते हुए कहा, 'मिथुन दा की उल्लेखनीय सिनेमाई यात्रा पीढ़ियों को प्रेरित करती है! यह घोषणा करते हुए सम्मानित महसूस हो रहा है कि दादा साहब फाल्के चयन जूरी ने दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती जी को भारतीय सिनेमा में उनके प्रतिष्ठित योगदान के लिए पुरस्कार देने का फैसला किया है।' 

उन्होंने यह भी बताया कि मिथुन चक्रवर्ती को यह पुरस्कार 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाएगा, जो 8 अक्टूबर, 2024 को होने वाला है।

 


 
 बता दें, मिथुन चक्रवर्ती ने 1976 में फिल्म 'दो अनजाने' में एक छोटे रोल से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। फिर लीड के रूप में उन्हें 1977 में स्वीकारिता मिली। पहली ही फिल्म 'मृगया' के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया। फिर 1982 में उनकी फिल्म 'डिस्को डांसर' रिलीज हुई, जिसके बाद वो चर्चा में आ गए। इसके बाद वह 'ओह माय गॉड', 'अग्निपथ', 'मुझे इन्साफ चाहिए', 'हम से है जमाना', 'पसंद अपनी अपनी', 'घर एक मंदिर' और 'कसम पैदा करने वाले की' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आए।

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!