3.81 करोड़ की लग्जरी कार की मालकिन बनीं कंगना रनौत, इसी महीने आर्थिक तंगी के चलते बेचा था घर

Edited By Smita Sharma, Updated: 30 Sep, 2024 07:57 AM

kangana ranaut buys new luxury car after selling mumbai bungalow

बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर चर्चा में रहती हैं। उनकी फिल्म 'इमरजेंसी' 6 सितंबर 2024 को रिलीज होने वाली थी लेकिन विवादों के कारण इसे टाल दिया गया। बार-बार बदलती रिलीज के चक्कर से कंगना काफी परेशान हैं। इतना ही नहीं आर्थिक तंगी के चलते उन्हें...

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर चर्चा में रहती हैं। उनकी फिल्म 'इमरजेंसी' 6 सितंबर 2024 को रिलीज होने वाली थी लेकिन विवादों के कारण इसे टाल दिया गया। बार-बार बदलती रिलीज के चक्कर से कंगना काफी परेशान हैं।

PunjabKesari

इतना ही नहीं आर्थिक तंगी के चलते  उन्हें मुंबई के पाली हिल में अपना बंगला 32 करोड़ में बेचना पड़ा।यहां से उनका मणिकर्णिका फिल्म्स वाला प्रोडक्शन हाउस का ऑफिस चलता था। इन सबके बीच कंगना लग्जरी कार की मालकिन बन गई हैं। जी हां, कंगना ने 3 करोड़ की रेंज रोवर गाड़ी खरीदी है। 

PunjabKesari

 

रविवार को लैंड रोवर के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर कंगना रनौत की तस्वीर देखने को मिली।जहां वह अपने भांजे अश्वथामा को गोद में लिए दिखाई दीं। उनके हाथ में पूजा की थाली भी है। वह व्हाइट सूट में दिखाई दे रही हैं। उनकी नई गाड़ी का रंग भी सफेद है। 

PunjabKesari

 

कंगना रनौत की नई गाड़ी लैंड रोवर रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी LWB 5-सीटर लग्जरी कार है जिसकी मुंबई में कीमत 3.81 करोड़ हैं। अब कंगना रनौत की ये तस्वीरें देख सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें बधाई देने लगे।

PunjabKesari

कंगना की बेची प्राॅपर्टी की बात करें तो एक्ट्रेस ने साल 2017 में ये प्रॉपर्टी 20 करोड़ रुपये में खरीदी थी। उन्होंने साल 2019 में यहां 'मणिकर्णिका फिल्म्स' का अपना प्रोडक्शन हाउस का ऑफिस शुरू किया था। ये वही प्रॉपर्टी है, जिसका कुछ हिस्सा साल 2020 में BMC ने गिरा दिया था।

PunjabKesari

'इमरजेंसी' फिल्म की बात करें तो सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म में 13 कट्स लगाने को कहा है। इसमें कंगना ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई है। फिल्म में महिमा चौधरी, श्रेयस तलपड़े, मिलिंद सोमन सहित दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक हैं। 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!