'कल से ये मंच नहीं सजेगा,अब हम जा रहे हैं' खत्म हुआ KBC 15 तो नम हुईं अमिताभ बच्चन की आंखें, बोले-'इस मंच से आखिरी बार शुभ रात्रि'

Edited By Smita Sharma, Updated: 30 Dec, 2023 02:34 PM

kaun banega crorepati 15 amitabh bachchan bids emotional goodbye

बाॅलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन का शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 15वें सीजन का अंत हो गया। 29 दिसंबर को इस सीजन का आखिरी एपिसोड टेलिकास्ट किया गया जिसमें होस्ट अमिताभ बच्चन भावुक हो गए। शो के आखिरी एपिसोड में शर्मिला टैगोर, सारा अली खान और विद्या बालन...

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन का शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 15वें सीजन का अंत हो गया। 29 दिसंबर को इस सीजन का आखिरी एपिसोड टेलिकास्ट किया गया जिसमें होस्ट अमिताभ बच्चन भावुक हो गए। शो के आखिरी एपिसोड में शर्मिला टैगोर, सारा अली खान और विद्या बालन पहुंची थीं। इस दौरान शर्मिला टैगोर और विद्या बालन ने अमिताभ बच्चन से जुड़ी कई प्यारी यादें और दिलचस्प किस्से शेयर किए। वहीं जब विदाई लेने की बारी आई तो अमिताभ बच्चन रो पड़े।

PunjabKesari

शो से अंतिम बार विदाई लेते हुए अमिताभ भावुक हो गए और बोले-'देवियों और सज्जनों, अब हम जा रहे हैं। कल से ये मंच नहीं सजेगा। अपनों से ये कह पाना कि कल से हम यहां नहीं आएंगे...न तो कहने की हिम्मत हो पाती है और ना ही कहने का मन होता है।

PunjabKesari

मैं अमिताभ बच्चन इस दौर के लिए आखिरी बार इस मंच से कहने जा रहा हूं- शुभरात्रि, शुभरात्रि।' इतना कहते हुए अमिताभ का गला रूंध जाता है और आंखें भर आती हैं। भावुक अमिताभ को देख शो में मौजूद दर्शकों की आंखें भी नम हो गईं। 

PunjabKesari

कौन बनेगा करोड़पति 15 18 अप्रैल 2023 को बड़ी धूमधाम से शुरू हुआ था। तब खुद अमिताभ भी जानते थे कि एक दिन यह सीजन खत्म होगा। लेकिन कंटेस्टेंट्स और दर्शकों की खुशियों के आगे अमिताभ इस बात को भूल गए। यह बात उन्होंने शो में कबूली पर जब 'कौन बनेगा करोड़पति 15' से विदाई लेने की बारी आई तो वह अपनी भावनाओं पर काबू न रख सके और इमोशनल हो गए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!