पत्नी की गाल पर kiss कर कपिल ने लुटाया प्यार, पार्टी में गिन्नी चतरथ की सादगी ने लूटी महफिल

Edited By Smita Sharma, Updated: 24 Oct, 2022 10:14 AM

kapil sharma kisses wife ginni chatrath at diwali party

24 अक्टूबर को पूरे देश में दीवाली का त्योहार सेलिब्रेट किया जा रहा है।   बीते कई दिनों से बी-टाउन में दीवाली पार्टी की धूम देखने को मिल रही हैं। इन दीवाली पार्टीज में स्टार्स का ट्रेडिशनल लुक खूब सुर्खियां बटोर रहा है। 23 अक्टूबर को छोटी दीवाली थी।...

 मुंबई: 24 अक्टूबर को पूरे देश में दीवाली का त्योहार सेलिब्रेट किया जा रहा है।   बीते कई दिनों से बी-टाउन में दीवाली पार्टी की धूम देखने को मिल रही हैं। इन दीवाली पार्टीज में स्टार्स का ट्रेडिशनल लुक खूब सुर्खियां बटोर रहा है। 23 अक्टूबर को छोटी दीवाली थी। इस खास दिन पर स्वर्गीय गुलशन कुमार के भाई कृष्ण कुमार ने दीवाली पार्टी होस्ट की जिसमें कई स्टार्स ने शिरकत की हालांकि सारी लाइमलाइट काॅमेडियन कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने चुरा ली।

PunjabKesari

ये तो हर कोई जानता है कि कपिल शर्मा को परिवार संग पब्लिक प्लेस पर कभी स्पाॅट नहीं किया गया। यहां तक की कपिल पत्नी गिन्नी चतरथ संग एक-दो मौकों पर ही पब्लिक प्लेस नजर आए। गिन्नी चतरथ को कभी कभी कपिल के शो या पार्टीज में देखा जाता है। ऐसे में जब गिन्नी कपिल संग पार्टी में पहुंची तो हर कोई बस उन्हें अपने कैमरे में कैप्चर करने लगा।

PunjabKesari

लुक की बात करें तो दीवाली पार्टी में गिन्नी और कपिल का ट्रेडिशनल लुक देखने को मिला। लुक की बात करें तो कपिल व्हाइट कुर्ते पजामे में काफी जच रहे हैं। वहीं गिन्नी ऑफ व्हाइट अनारकली कुर्ती और प्लाजो में खूबसूरत दिखीं।

PunjabKesari

गिन्नी ने मिनिमल मेकअप, पिंक बल्श से अपने लुक को पूरा किया। इस दौरान कपिल गिन्नी पर खूब प्यार लुटाते दिखे। कपिल ने गिन्नी के गालों पर किस कर उनसे अपने प्यार इजहार किया हालांकि बाद में काॅमेडियन को शर्माते देखा गया। फैंस गिन्नी और कपिल की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari

गौरतलब है कि कपिल ने 12 दिसंबर 2018 को गिन्नी चतरथ से शादी रचाई थी। शादी के 1 साल के बाद कपल के घर पहले बच्चे की किलकारी गूंजी। गिन्नी ने साल 2019, 10 दिसंबर को गिन्नी ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया जिसका नाम अनायरा शर्मा रखा। वहीं 1 फरवरी 2021 को कपल दूसरी बार पेरेंट्स बना। गिन्नी ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया जिसका नाम त्रिशान शर्मा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!