दीवाली पर कंगना ने खूबसूरत तरीके से सजाया घर का मंदिर, शेयर की पूजा की तस्वीरें

Edited By suman prajapati, Updated: 25 Oct, 2022 03:11 PM

kangana ranaut shares her beautiful photos from diwali puja

एक्ट्रेस कंगना रनौत देश में मनाए जाने वाले हर त्योहार को बड़े शौक शौकीन से मनाती हैं। वहीं दीवाली के पर्व पर भी कंगना काफी उत्साहित दिखीं। इस मौके पर उन्होंने अपने घर को खूबसूरत तरीके से सजाया और लक्ष्मी माता की पूजा भी की। कंगना के दीवाली...

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस कंगना रनौत देश में मनाए जाने वाले हर त्योहार को बड़े शौक शौकीन से मनाती हैं। वहीं दीवाली के पर्व पर भी कंगना काफी उत्साहित दिखीं। इस मौके पर उन्होंने अपने घर को खूबसूरत तरीके से सजाया और लक्ष्मी माता की पूजा भी की। कंगना के दीवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari


इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कंगना रनौत ने दीवाली पूजा के लिए अपने घर के मंदिर को खूब सजाया और पूरे श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना करती दिख रही हैं।

PunjabKesari

 

इस दौरान कंगना का ट्रेडिशनल लुक देखने को मिल रहा है। ब्लू सूट के ऊपर से पिंक शॉल लिए वह बेहद प्यारी लग रही हैं।

PunjabKesari

 


काम की बात करें तो कंगना जल्द ही फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आएंगी, जिसकी वह इन दिनों शूटिंग कर रही हैं। फिल्म में एक्ट्रेस के अलावा अनुपम खेर, महिमा चौधरी और श्रेयास तलपड़े जैसे स्टार्स नजर आएंगे।

 

PunjabKesari

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!