गर्लफ्रेंड के लिए दुनिया से भी लड़ने को तैयार है शाहिद, न्यू सॉन्ग में दिखीं दीवानगी

Edited By Konika, Updated: 18 Jun, 2019 11:33 AM

kabir singh new song tera ban jaunga release now

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म ''कबीर सिंह'' का नया गाना रिलीज हो चुका है। इस गाने की शुरुआत एक डायलॉग से होती है, जिसमें प्रीति उर्फ कियारा अपने बॉयफ्रेंड कबीर से पूछती है कि, ‘तुम मुझमें क्या पसंद करते हो?’ जवाब में कबीर कहता...

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म 'कबीर सिंह' का नया गाना रिलीज हो चुका है। इस गाने की शुरुआत एक डायलॉग से होती है, जिसमें प्रीति उर्फ कियारा अपने बॉयफ्रेंड कबीर से पूछती है कि, ‘तुम मुझमें क्या पसंद करते हो?’ जवाब में कबीर कहता है कि, ‘तुम जैसे सांसे लेती हो मुझे पसंद है।’ फिल्म के इसी डायलॉग से 'कबीर सिंह' के नए गाने 'तेरा बन जाऊंगा' की शुरूआत होती है, जिसके बाद दिखाया जाता है कि कबीर अपनी गर्लफ्रेंड प्रीति को दीवानगी की हद तक चाहता है।

 

PunjabKesari

 

वो उसके लिए किसी का भी मुंह तोड़ने के लिए तैयार है और प्रीति के लिए जमाने से अकेले ही भिड़ जाने की हिम्मत रखता है। बता दें कि 'तेरा बन जाऊंगा' गाना तुलसी कुमार और अखिल सचदेवा ने गाया है। फैंस द्वारा ये गाना काफी पसंद किया जा रहा है। 24 घंटे में इस गाने को 60 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके है। 

 

PunjabKesari

 

अभी तक 'कबीर सिंह' से जितने भी वीडियोज सामने आए हैं, उनसे साफ है कि यह एक ओवर-प्रोटेक्टिव बॉयफ्रेंड की कहानी पेश करेगी। हाल में कियारा आडवाणी ने इस बारे में बात करते हुए बताया है कि, ‘अगर मेरा बॉयफ्रेंड ओवर प्रोटेक्टिव होता है तो मुझे कोई परेशानी नहीं होगी लेकिन मैं यहां ये भी कहना चाहूंगी कि ओवर प्रोटेक्टिव और ओवर पजेसिव में बहुत थोड़ा सा ही अंतर है। जहां तक कबीर सिंह की बात है तो वो ओवर पजेसिव नहीं है। वो प्रीति को बहुत प्यार करता है। हमारी कहानी एक पैशनेट, इंटेंस, इनोसेंट और रॉ लव स्टोरी पेश करेगी।’

 

 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!