Videos: बेटी की संगीत पार्टी में जमकर थिरके 'जेठालाल', ढोल की ताल पर खूब खेला डांडिया

Edited By Smita Sharma, Updated: 10 Dec, 2021 02:49 PM

jethalal aka dilip joshi dance on dhol at daughter sangeet function

टीवी के ''जेठालाल'' यानि एक्टर दिलीप जोशी रियल लाइफ में ससुर बन गए हैं। हाल ही में दिलीप जोशी की बेटी नियती जोशी शादी के बंधन में बंधी।   खबर है कि नियती जोशी ने 8 दिसंबर को गुजराती रीति रिवाज से बाॅयफ्रेंड यशोवर्धन मिश्रा संग सात फेरे लिए। हाल ही...

मुंबई: टीवी के 'जेठालाल' यानि एक्टर दिलीप जोशी रियल लाइफ में ससुर बन गए हैं। हाल ही में दिलीप जोशी की बेटी नियती जोशी शादी के बंधन में बंधी।   खबर है कि नियती जोशी ने 8 दिसंबर को गुजराती रीति रिवाज से बाॅयफ्रेंड यशोवर्धन मिश्रा संग सात फेरे लिए। हाल ही में नियती की संगीत सेरेमनी की कुछ वीडियोज सामने आईं हैं। वीडियो में वह ढोल बजाते हुए डांस फ्लोर पर थिरकते दिख रहे हैं।

PunjabKesari

दिलीप जोशी ब्लू कुर्ते में दिख रहे हैं। बेटी की शादी की खुशी उनके चेहरे पर साफ नजर आती हैं। संगीत नाइट में गरबा और डांडिया की धूम थी।दिलीप जोशी का ये अंदाज फैंस को पहली बार देखने को मिल रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by DILIP JOSHI & DISHA VAKANI FC (@teamdiship)

एक वीडियो में दिलीप जोशी अपने घर में गृहशांति पूजा करते दिखे। इसमें वे अपने परिवारवालों के साथ नजर आते हैं। दीलीप जोशी की ये वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

11 दिसंबर को ग्रैंड रिसेप्शन 

नियती जोशी और यशोवर्धन मिश्रा का  ग्रैंड रिसेप्शन 11 दिसंबर को ताज लैंड्स ऐंड होटल में होगा। शादी में दिलीप ने जहां केवल अपने परिवार वालों व रिश्तेदारों को न्यौता दिया। वहीं रिसेप्शन में उनके फिल्मी, थिएटर दोस्त शिरकत करेंगे।

दिलीज जोशी के दामाद यशोवर्धन मिश्रा पॉपुलर राइटर अशोक मिश्रा के बेटे हैं। नियति और यशोवर्धन कॉलेज के समय से एक- दूसरे को जानते हैं। दोनों कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। यशोवर्धन अपने पिता की तरह डायरेक्टर और लेखक हैं। 
 

 

 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!