प्री–गोल्डन ग्लोब्स पार्टी में छाईं जेनिफर लोपेज, शीयर रेड गाउन में दिखा बोल्डनेस का तड़का

Edited By suman prajapati, Updated: 11 Jan, 2026 06:15 PM

jennifer lopez stole the show at the pre golden globes party

हॉलीवुड सुपरस्टार जेनिफर लोपेज अक्सर अपने लुक्स से सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में एक बार फिर एक्ट्रेस ने अपने ग्लैमरस अंदाज से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। शनिवार रात लॉस एंजेलिस में आयोजित वैनिटी फेयर और अमेज़न एमजीके स्टूडियोज के प्री–गोल्डन...

बॉलीवुड डेस्क. हॉलीवुड सुपरस्टार जेनिफर लोपेज अक्सर अपने लुक्स से सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में एक बार फिर एक्ट्रेस ने अपने ग्लैमरस अंदाज से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। शनिवार रात लॉस एंजेलिस में आयोजित वैनिटी फेयर और अमेज़न एमजीके स्टूडियोज के प्री–गोल्डन ग्लोब्स बैश में उनकी एंट्री किसी शोस्टॉपर से कम नहीं रही। अब उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari

56 वर्षीय सिंगर और एक्ट्रेस जब बार मारमोंट के रेड कार्पेट पर पहुंचीं, तो हर नजर उन्हीं पर टिक गई।

PunjabKesari

 

 

जेनिफर ने इस मौके पर रेड कलर का बीडेड गाउन पहना, जिसकी शीयर स्कर्ट उनके परफेक्ट फिगर को खूबसूरती से हाइलाइट कर रही थी। यह आउटफिट बेहद बोल्ड होने के साथ-साथ एलिगेंट भी नजर आया।

PunjabKesari

 

उनका स्ट्रैपलेस गाउन कॉर्सेट स्टाइल बोडिस के साथ डिजाइन किया गया, जिसने उनकी पतली कमर को और भी ज्यादा उभार दिया। ग्लैमर के साथ-साथ ठंड से बचने के लिए जेनिफर ने ऊपर से क्रॉप्ड रेड फर जैकेट कैरी की, जो उनके लुक में रॉयल टच दे रही थी।

PunjabKesari

 

जेनिफर ने अपने कैरेमल टोन बालों को वॉल्यूमिनस कर्ल्स में स्टाइल किया, जो उनके चेहरे पर खूब जच रहे थे। वहीं, डीप बरगंडी लिप शेड ने उनके लुक को ड्रामैटिक और बोल्ड फील दी। वहीं, एक्स्ट्रा ग्लैमर के लिए उन्होंने गले में एक शिमरी चोकर नेकलेस पहना, जिसने उनकी पूरी अपीयरेंस को परफेक्ट फिनिश दी।

 

 

PunjabKesari

दो बच्चों की मां होने के बावजूद जेनिफर लोपेज का यह लुक एक बार फिर साबित करता है कि वह आज भी फैशन और ग्लैमर की दुनिया में ट्रेंडसेटर हैं। उनका यह रेड कार्पेट अवतार प्री–गोल्डन ग्लोब्स पार्टी के सबसे चर्चित लुक्स में से एक बन गया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!