Edited By Smita Sharma, Updated: 23 Sep, 2025 12:23 PM

जाह्नवी कपूर अपनी मां श्रीदेवी से बेहद ही ज्यादा क्लोज थी। अपने कपड़ों से भी वो मां के लिए प्यार दिखाने में हिचक नहीं दिखाती हैं। जाह्नवी को अक्सर दिवंगत मां के कपड़ों में देखा जाता है। अब 'होमबाउंड' की स्पेशल स्क्रीनिंग पर एक्ट्रेस कपड़ों के जरिए...
मुंबई: जाह्नवी कपूर अपनी मां श्रीदेवी से बेहद ही ज्यादा क्लोज थी। अपने कपड़ों से भी वो मां के लिए प्यार दिखाने में हिचक नहीं दिखाती हैं। जाह्नवी को अक्सर दिवंगत मां के कपड़ों में देखा जाता है। अब 'होमबाउंड' की स्पेशल स्क्रीनिंग पर एक्ट्रेस कपड़ों के जरिए श्रीदेवी को साथ लेकर पहुंचीं और इतनी गजब लगीं कि बाकी सब फेल हो गए।
उन्होंने 8 साल पुरानी नीली रंग की वो साड़ी पहनी जो सालों पहले उनकी मम्मी ने पहनी थी।जाह्नवी की नीली साड़ी उनकी मम्मी से तो जुड़ी ही है, साथ में विराट- अनुष्का से भी कनेक्टेड है। दरअसल, 8 साल पहले श्रीदेवी ने इस साड़ी को अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के मुंबई रिसेप्शन में ही पहना था। चलिए डालते हैं जाह्नवी के लुक पर एक नजर...

जाह्नवी फोटो में पश्मीना साड़ी पहनी दिख रही हैं, जिसे मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। साड़ी को ड्यूल टोन देने कि लिए इसे ब्लू और ब्लैके कलर से तैयार किया गया है। जाह्नवी ने नीली साड़ी के साथ ब्लैक कलर का ब्लाउज पहना है। ब्लाउज का हाई नेक वाला डिजाइन हसीना के लुक को क्लासी बना रहा है। ब्लाउज की ब्यूटी को एन्हांस करने के लिए इसकी शॉर्ट स्लीव्स पर इंट्रीकेट एम्ब्रॉयडरी वाला बॉर्डर जोड़ा है।

उन्होंने साड़ी के साथ गले में चोकर डिजाइन वाला नेकलेस पहनाजिसपर इंट्रीकेट डिजाइनिंग की गई है। इसमें पर्ल और लाल मोतियों से भी डीटेलिंग ऐड की गई है। कानों में हसीना ने हैवी झुमके पहने और हाथ में कंगन के साथ अंगूठी पहनकर लुक को बेस्ट बना लिया।
जाह्नवी के देसी लुक में इसलिए भी श्रीदेवी की झलक दिख रही है क्योंकि वो माथे पर अपनी मम्मी की तरह छोटी- सी काली बिंदी लगाई नजर आईं न्यूड टोन वाला मेकअप और ग्लोसी लिप्स से जाह्नवी ने अपना चाॉर्म दिखाया और स्लिक बन बनाकर देसी लुक को परफेक्ट बना लिया।

उनके हाथ में बंधे काले धागे से भी ध्यान खींच लिया, जो कि नजर के लिए बांधा जाता है। भारत में हर मां अपने बच्चे को नजर से बचाने के लिए इस धागे को हाथ और पैर पर बांधती है।