लाल चूड़ा, कलीरे और चोकर नेकलेस...दुल्हन की तरह सजी श्रीदेवी की लाडली ने चुराया सबका दिल

Edited By Smita Sharma, Updated: 09 Sep, 2025 01:34 PM

janhvi kapoor beautiful bridal shoot photos in red and mustard lehenga

जाह्नवी कपूर का नाम स्टाइलिश और ग्लैमरस स्टार किड्स में आता है। वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल तक जाह्नवी हर लुक में बवाल काटती हैं। अब जाह्नवी ने सुंदर- सा लहंगा पहनकर सबको फेल कर दिया। 28 साल की जाह्नवी कब दुल्हन बनेंगी वो तो किसी को नहीं पता। फिलहाल...

मुंबई: जाह्नवी कपूर का नाम स्टाइलिश और ग्लैमरस स्टार किड्स में आता है। वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल तक जाह्नवी हर लुक में बवाल काटती हैं। अब जाह्नवी ने सुंदर- सा लहंगा पहनकर सबको फेल कर दिया। 28 साल की जाह्नवी कब दुल्हन बनेंगी वो तो किसी को नहीं पता। फिलहाल उन्होंने अपने ब्राइडल लुक वाली फोटोज से फैंस को ही खुश कर दिया है। यह फोटोज जाह्नवी के शूट की हैं जिन्हें देखने के बाद आपको ऐसा लगेगा जैसे वो असली की दुल्हन हैं। 

PunjabKesari

 

प्योर रेड की जगह जाह्नवी रेड और मसटर्ड कलर का लहंगा पहनी दिख रही हैं। देसी लुक को मॉर्डन टच देने के लिए जाह्नवी ने गहरे गले वाला ब्लाउज पहना जिसकी वी नेकलाइन है। इसके साथ ही ब्लाउज की हाफ स्लीव्स भी हसीना के लुक को क्लासी टच देती दिखी। बाजू और पूरे ब्लाउज के बॉर्डर पर मोतियों वाला बॉर्डर जोड़कर लुक में एलिगेंस ऐड किया गया। लहंगे को सुंदर बनाने के लिए इस पर हैंड एम्ब्रॉयडरी की गई है। 

PunjabKesari

जाह्नवी के ब्लाउज और लहंगे के साथ उनके दुपट्टे भी काफी बढ़िया दिखे। हसीना ने 2 दुपट्टे ओढ़े हैं। पहला उन्होंने पीच कलर का दुपट्टा ओढ़ा जो कि प्लेन है। दुपट्टे को सुंदर बनाने के लिए बॉर्डर जोड़ा है। वहीं लाल रंग का दुपट्टा उन्होंने ड्रेप किया जिसपर सितारे जोड़कर फूलों वाले डिजाइन बने नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

ज्यूलरी की बात करें तो जाह्नवी ने लहंगे के साथ गले में चोकर वाला हार पहना। जाह्नवी के कानों में नजर आ रहे झुमके भी उनके नूर को दोगुना कर गए। लुक को परफेक्ट बनाने के लिए जाह्नवी ने हाथों में चूड़ा पहना। छोटी- छोटी कलीरे भी पहनी दिखीं। फैंस जाह्नवी के लुक को काफी पसंद कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

काम की बात करें तो जाह्नवी कपूर की फिल्म 'परम सुंदरी' हाल ही में रिलीज हुआ। फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा थे। इसके अलावा वह करण जौहर की 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में वरुण धवन के साथ नजर आएंगी। जाह्नवी अपनी पहली पैन-इंडिया फिल्म पेड्डी में राम चरण के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!