Edited By Smita Sharma, Updated: 10 Jul, 2025 01:09 PM

अदित्य राॅय कपूर अपने काम के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में हैं। इसी बीच कहा जा रहा है कि आदित्य को एक बार फिर से प्यार हो गया है। ये सवाल इस वक्त हर किसी के जहन में घूम रहा है। दरअसल ये ख्याल लोगों के जहन में तब से आना शुरू हुआ...
मुंबई: अदित्य राॅय कपूर अपने काम के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में हैं। इसी बीच कहा जा रहा है कि आदित्य को एक बार फिर से प्यार हो गया है। ये सवाल इस वक्त हर किसी के जहन में घूम रहा है।
दरअसल ये ख्याल लोगों के जहन में तब से आना शुरू हुआ जब आदित्य ने अपनी लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की, जिसमें व्हाइट नेल पॉलिश लगी एक महिला का हाथ दिख रहा है।तेज नजर वाले यूजर्स ने तुरंत लड़की का हाथ नोटिस किया। यूजर्स का कहना है कि उनकी नई गर्लफ्रेंड गोवा की मॉडल जॉर्जिना डिसिल्वा हैं।

एक्टर की पोस्ट में घर की तस्वीरों के अलावा, दो महिलाओं के साथ फुटबॉल खेलते हुए उनका एक वीडियो भी दिखाई दे रहा है। वहीं एक तस्वीर में एक महिला हाथ में स्नैक पकड़े हुए नजर आ रही है।


ऐसे में कुछ यूजर्स का दावा है कि यह मिस्ट्री गर्ल गोवा की एक मॉडल जॉर्जिना डिसिल्वा हैं। एक यूजर ने लिखा-'वह जॉर्जिना डिसिल्वा हैं।'एक अन्य ने लिखा-'दोस्तों, जिस लड़की को उन्होंने सॉफ्ट-लॉन्च कहा है वह जॉर्जिना डिसिल्वा हैं!'
इतना ही नहीं लोगों ने नॉटिस किया कि जॉर्जिया ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में सफेद रंग की नेल पॉलिश लगाई हुई है। वहीं आदित्य और जॉर्जिया एक-दूसरे को फॉलो भी करते हैं और एक-दूसरे की इंस्टा पोस्ट को लाइक भी करते हैं।