Women World Cup में विश्व विजेता बनीं देश की बेटियां, खुशी से झूमे सितारे, अनुष्का से लेकर कंगना तक ने दी बधाई

Edited By suman prajapati, Updated: 03 Nov, 2025 11:45 AM

india team won the women s world cup anushka to kangana congratulated them

देश भर में इस वक्त जश्न का माहौल है। महिला विश्व कप 2025 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीत हासिल करके इतिहास रच दिया है। रविवार को जैसे ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 52 रनों के बड़े अंतर से साउथ अफ्रीका को मात देकर वर्ल्ड कप अपने नाम किया, तो...

 मुंबई. देश भर में इस वक्त जश्न का माहौल है। महिला विश्व कप 2025 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीत हासिल करके इतिहास रच दिया है। रविवार को जैसे ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 52 रनों के बड़े अंतर से साउथ अफ्रीका को मात देकर वर्ल्ड कप अपने नाम किया, तो पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई। देशवासी अपने-अपने अंदाज में महिला विश्व कप 2025 की जीत का जश्न मनाते नजर आए। वहीं, बॉलीवुड सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया पर विश्व विजेता बनने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी है। 

PunjabKesari

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी में जीत का जश्न मनाते हुए लिखा- 'आप चैंपियन हैं, ये सच में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।' 

PunjabKesari

कंगना रनौत ने भी महिला क्रिकेट टीम की जीत पर लिखा- 'हम हैं विश्व चैंपियन! भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे विश्व कप 2025 जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! हमारी बेटियों ने दिखा दिया कि दृढ़ निश्चय और टीम स्पिरिट से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। जय हिन्द !!' 

PunjabKesari

करीना कपूर ने महिला टीम की जीत का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'अभी भी रो रही हूं, खुशी के आंसू हैं।' 

 

PunjabKesari

अमिताभ बच्चन ने ऐतिहासिक जीत पर खुशी जाहिर करते हुए पोस्ट शेयर किया और लिखा- 'जीत गए!!! इंडिया वुमन क्रिकेट... वर्ल्ड चैंपियन। आपने हम सभी को गर्व का पल दिया है। बहुत, बहुत बधाई।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

सनी देओल ने ट्वीट करते हुए लिखा- ''हिंदुस्तान जिंदाबाद, आज मेरे देश की बेटियों ने इतिहास रच दिया है। पहली बार विमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप की विजेता बन गई हैं, क्या कमाल कर दिया है। इस अजेय नारी शक्ति पर गर्व है, आपने तिरंगे को और अधिक ऊंचा कर दिया है। ये जीत हर भारतवासी की है।'' 


इसके अलावा शाहिद कपूर, कार्तिक आर्यन, शिल्पा शेट्टी, प्रियंका चोपड़ा, आयुष्मान खुराना और सुनील शेट्टी जैसे सितारों ने भी महिला टीम की इस ऐतिहासिक जीत पर अपनी खुशी जाहिर की।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!