बंगाली दुल्हन बनी हिना ने मचाया तहलका, तस्वीरें देख थम जाएंगी आपकी सांसे

Edited By Neha, Updated: 27 Feb, 2019 06:36 PM

hina khan bengali bride look

टीवी एक्ट्रेस हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन शो के सेट से कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वहीं, इन दिनों उनके सीरियल ''कसौटी जिंदगी के'' में वैम्प अवतार लोग काफी पसंद कर रहे हैं...

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन शो के सेट से कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वहीं, इन दिनों उनके सीरियल 'कसौटी जिंदगी के' में वैम्प अवतार लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari

कोमोलिका का किरदार निभा रही हिना को काफी सराहा जा रहा है। सीरियल में कोमोलिका की अनुराग बासु से शादी होने जा रही है। जिसके लिए वह एक बंगाली दुल्हन बनी हैं।

PunjabKesari

हाल ही में हिना ने बंगाली दुल्हन बनी अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। फोटो शेयर करते हुए हिना ने लिखा- #KomotheBongBride। इस तस्वीरों में हिना दुल्हन के लिबाज में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

PunjabKesari

हिना कातिलाना अदाओं के साथ कैमरा के सामने पोज देते हुए नजर आ रही हैं। बंगाली दुल्हन बनी हिना अपने लुक से तहलका मचाते हुए नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

वेस्‍टर्न ड्रेस हो या एथनिक वियर, हिना हर कपड़ों में जंचती हैं। इस तस्वीर में हिना लाल चुनरी के साथ एथनिक जूलरी में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

वर्कफ्रंट की बात करें तो हिना खान ने सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वह बिग बॉस 11 और खतरों के खिलाडी़ में भी नजर आ चुकी हैं। 

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!