'उनका निधन दो दिन पहले हो गया था..धर्मेंद्र की मौत पर फेमस एक्ट्रेस ने उठाए सवाल, कहा- वे राजकीय सम्मान के हकदार थे

Edited By suman prajapati, Updated: 27 Nov, 2025 05:03 PM

he passed away two days ago rakhi sawant raised questions on dharmendra demise

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे। एक्टर का 24 नवंबर को निधन हो गया और उसी दिन आनन-फानन में उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। लोगों के एक्टर के अंतिम दर्शन भी नसीब नहीं हुए। ऐसे में अब बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने...

मुंबई. बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे। एक्टर का 24 नवंबर को निधन हो गया और उसी दिन आनन-फानन में उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। लोगों के एक्टर के अंतिम दर्शन भी नसीब नहीं हुए। ऐसे में अब बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने इस पर सवाल उठाए हैं।


राखी सावंत ने उठाए सवाल

हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राखी ने फैंस को धर्मेंद्र के अंतिम दर्शन फैंस को न करवाने पर सवाल उठाए। उनका मानना है कि उन्हें राजकीय सम्मान के साथ विदा करना चाहिए था, लेकिन देओल परिवार ने ऐसा नहीं किया।  राखी ने कहा, 'धर्मेंद्र पूरे देश के हीरो थे, बड़ों से लेकर बच्चे तक उनकी एक्टिंग के फैन थे। बिग बॉस के दौरान मैंने उनके साथ स्टेज पर डांस भी किया था, लेकिन उनके फैंस को उनके अंतिम दर्शन नहीं कराए गए। वे सिर्फ देओल परिवार का हिस्सा नहीं थे। माना वो आपके पिता थे, हम इसकी इज्जत करते हैं लेकन वो आपके पिता होने से पहले वो देश के हीरो थे, हमारे हीरो थे।"


'वे राजकीय सम्मान के हकदार थे'
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि जैसे श्रीदेवी और राजेश खन्ना को राजकीय सम्मान के साथ विदा किया गया, वैसे धर्मेंद्र के साथ नहीं किया गया। उनकी याद में एक फूल भी नहीं लगाया गया। हमें नहीं पता कि देओल परिवार ने ऐसा क्यों किया, लेकिन मैं यहीं कहना चाहूंगी कि वे हमारे हीरो थे और वे इस सम्मान के हकदार भी थे। देशभर में उनके लाखों फैंस हैं, जो उन्हें आखिरी बार देखना चाहते थे।


'उनका निधन दो दिन पहले ही हो गया था'
इतना ही नहीं, राखी ने कहा- 'उनका निधन दो दिन पहले ही हो गया था। मुझे कई लोगों ने बोला। मुझे सपने वो खुद आए थे। वहां के हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने भी बोला था। मुझे बहुत दुख लगा कि उनके फैंस को उनसे नहीं मिलने दिया गया।'

 राखी ने पोस्टपोन किया अपना बर्थडे सेलिब्रेशन  
इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में राखी ने बताया कि मेरा बर्थडे 25 नवंबर को ही था और पार्टी की पूरी तैयारी हो चुकी थी, लेकिन जैसे ही निधन के बारे में पता चला तो हमने पार्टी कैंसल कर दी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!