दूसरी बार पिता बने Harry Potter फेम एक्टर रूपर्ट ग्रिंट, फिर घर आई नन्ही परी, शेयर की न्यूबॉर्न बेबी की पहली झलक

Edited By suman prajapati, Updated: 28 Apr, 2025 10:48 AM

harry potter fame actor rupert grint become father of baby girl again

हॉलीवुड फिल्म हैरी पॉटर से फेमस हुए एक्टर रूपर्ट ग्रिंट के घर फिर बच्चे की किलकारी गूंजी है। एक्टर के घर नन्ही परी के पैर पड़े हैं। बेटी के जन्म की गुड न्यूज रूपर्ट ने खुद फैंस को अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। इतना ही नहीं,  उन्होंने बेबी की...

लंदन. हॉलीवुड फिल्म हैरी पॉटर से फेमस हुए एक्टर रूपर्ट ग्रिंट के घर फिर बच्चे की किलकारी गूंजी है। एक्टर के घर नन्ही परी के पैर पड़े हैं। बेटी के जन्म की गुड न्यूज रूपर्ट ने खुद फैंस को अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। इतना ही नहीं,  उन्होंने बेबी की पहली झलक शेयर करते हुए उसका प्यारा सा नाम भी रिवील किया है। इस पोस्ट के बाद एक्टर को खूब बधाइयां मिल रही हैं।

PunjabKesari
 
रूपर्ट ग्रिंट ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपनी न्यू बॉर्न बेबी की फोटो शेयर की, नन्हीं परी एनिमल प्रिंट ब्लैंकेट में लेटी हुई है। उसने व्हाइट टॉप और ग्रे कार्डिगन पहना हुआ है। टी-शर्ट पर बेबी गर्ल का नाम ‘गोल्डी’ लिखा हुआ है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rupert Grint (@rupertgrint)


इस खुशखबरी को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, सीक्रेट चाइल्ड का थोड़ा खुलासा हुआ है। गोल्डी जी. ग्रिंट का परिचय। 10/10 बच्चा (अब तक)। हमेशा डिलीवर करने के लिए @alex.digesu को धन्यवाद
 

बता दें कि रूपर्ट ग्रिंट साल 2020 में पहली बार पिता बने थे। उन्होंने अपनी पत्नी जॉर्जिया ग्रूम के साथ बेटी का वेलकम किया था, जिसका नाम वेडनेसडे (Wednesday) रखा था। अब दूसरी बार भी वह फिर से एक बेटी के पिता बने हैं

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!