गोविंदा के साथ नहीं रहतीं पत्नी सुनीता आहूजा..खुद किया खुलासा, बोलीं-'नाराजगी 100% है'

Edited By suman prajapati, Updated: 30 Sep, 2025 01:55 PM

govinda s wife sunita ahuja doesn t live with him reveals her displeasure

एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा अक्सर अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। दोनों कई बार अपने तलाक की अफवाहों को लेकर खबरों में आ चुके हैं। हालांकि, सुनीता ने हर बार चुप्पी तोड़ते हुए इन अफवाहों को खारिज किया है। वहीं, हाल ही में...

मुंबई. एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा अक्सर अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। दोनों कई बार अपने तलाक की अफवाहों को लेकर खबरों में आ चुके हैं। हालांकि, सुनीता ने हर बार चुप्पी तोड़ते हुए इन अफवाहों को खारिज किया है। वहीं, हाल ही में सुनीता ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसे जानकर उनके फैंस भी हैरान रह गए हैं। एक्टर की वाइफ ने अपने व्लॉग में कंफर्म किया कि वह गोविंदा के साथ नहीं रहतीं हैं।

दरअसल अपने लेटेस्ट यूट्यूब व्लॉग में सुनीता आहूजा ने खुलासा किया कि वह और 'ची ची' अलग-अलग घरों में, एक-दूसरे के सामने रहते हैं। सुनीता अपने पति के अफेयर की अफवाहों पर बात कर रही थीं, जब उन्होंने खुलासा किया कि वह अपने बच्चों - यशवर्धन और टीना के साथ रहती हैं, जबकि गोविंदा अकेले रहते हैं।

 

सुनीता कहती हैं, "समस्या ये है कि इसके परिवार में लोग हैं जो मुझे और गोविंदा को साथ नहीं देखना चाहते। वो सोचते हैं इनका परिवार इतना खुश क्यों है क्योंकि उनके खुद के बीवी बच्चे मर गए हैं। गोविंदा अच्छे लोगों के साथ उठता नहीं है तो क्या है ना जैसे मैं बोलती हूं, अगर तुम गंदे लोग के साथ रहोगे तो वैसे बन जाओगे। आज मेरा फ्रेंड सर्कल नहीं है, मेरे बच्चे मेरे दोस्त हैं।" 


सुनीता ने आगे साफ किया कि गोविंदा के अफेयर की अफवाहों का उन पर कोई असर नहीं पड़ता क्योंकि वह 'मजबूत' हैं और अपने पति से बेहद प्यार करती हैं।

नाराजगी 100 फीसदी
इतना ही नहीं, सुनीता ने आगे कहा, "मैं और ची ची रहते हैं आमने सामने हैं 15 साल से लेकिन आना जाना करते रहते हैं वो घर पर। जो अच्छी औरत को दुख देगा वो कभी सुखी नहीं रहेगा, बेचैन रहेगा। मैंने बचपन से लेके अपनी पूरी जिंदगी दे दी उसको, आज भी इतना प्यार करती हूं। नाराजगी 100% है क्योंकि मैं भी तो सुन ही रही हूं ना। लेकिन, मैं बहुत मजबूत हूं क्योंकि मेरे पास मेरे बच्चे हैं।"

गोविंदा और सुनीता की शादी
बता दें कि गोविंदा और सुनीता की लव स्टोरी 1980 के दशक में शुरू हुई थी और 11 मार्च, 1987 को कपल ने शादी की थी। इसके बाद कपल ने बेटी टीना आहूजा और बेटे यशवर्धन का स्वागत किया, जिनका आज इंडस्ट्री में काफी नाम है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!