ब्लू साड़ी..मांग में सिंदूर..महाराष्ट्रीयन ज्वेलरी और नथ...मराठी मुल्गी बन इतराईं अंकिता लोखंडे ने पिया विक्की और मां संग खूब दिए पोज

Edited By Smita Sharma, Updated: 04 Mar, 2022 08:55 AM

glowing ankita lokhande marathi bride look with vicky jain

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने बीते साल  साल दिसंबर में अपने लॉन्गटाइम बाॅयफ्रेंड विक्की जैन से शादी की थी। कपल ने ग्रैंड ड्रीम वेडिंग की थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं थीं। वहीं अब इस साल फरवरी में कपल ने एक बार फिर शादी...

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने बीते साल  साल दिसंबर में अपने लॉन्गटाइम बाॅयफ्रेंड विक्की जैन से शादी की थी। कपल ने ग्रैंड ड्रीम वेडिंग की थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं थीं। वहीं अब इस साल फरवरी में कपल ने एक बार फिर शादी रचाईं।

PunjabKesari

 ऐसा उन्होंने अपनी मां के कहने पर किया है। अंकिता ने विक्की संग मराठी रीति रिवाज संग शादी रचाई जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। लुक की बात करें तो अंकिता ब्लू और रेड कलर की महाराष्ट्रियन साड़ी पहनी है और इसके साथ ट्रेडिशनल ज्वेलरी कैरी की है, जिसमें वो मराठी दुल्हन लग रही हैं।

PunjabKesari

वहीं व्हाइट कुर्ता-पायजामा और व्हाइट दुपट्टे में उनके पति विक्की भी हैंडसम लग रहे हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए अंकिता लोखंडे ने कैप्शन में लिखा- 'मम्मा आपकी मर्जी है हमारी आज्ञा। हां हमने फिर से शादी कर ली।

PunjabKesari

मेरी मां की इच्छा पूरी करने के लिए थैंक्यू @starplus। मुझे मराठी मुल्गी होने पर गर्व है...और अब जैन की पत्नी।' 

PunjabKesari

दरअसल, अंकिता लोखंडे  और विक्की जैन (Vicky Jain) हाल ही में पॉपुलर रियलिटी शो ‘स्मार्ट जोड़ी’ में नजर आए। यहां दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर प्यार लुटाया और अपनी लव स्टोरी भी शेयर की। इस शो में अंकिता की मां ने कहा कि शादी तो बहुत अच्छी हुई थी लेकिन मराठी शादी नहीं हुईं।  इसी शो पर कपल की शादी को रीक्रिएट किया गया और वो एक बार फिर शादी के बंधन में बंधे।

PunjabKesari

बता दें कि अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन ने हाल ही में Mercedes-Benz V-Class कार खरीदी है। इस कार की कीमत करीब 1.10 करोड़ रुपए है।

PunjabKesari

अंकिता और विक्की की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी।3 साल की डेटिंग के बाद अंकिता ने 14 दिसंबर, 2021 को विक्की जैन संग सात फेरे लिए थे। विक्की से पहले अंकिता लोखंडे सुशांत सिंह राजपूत को डेट कर रही थीं। तकरीबन 6 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद 2016 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।सुशांत की मौत के बाद अंकिता अंदर तक टूट गई थीं। अंकिता लोखंडे ने एक इंटरव्यू में कहा था- मैं सुशांत को आखिरी बार देखना चाहती थी लेकिन ऐसा करने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। मैं चाहकर भी सुशांत को अंतिम विदाई देने नहीं जा सकी। मैं जानती थी कि अगर मैं सुशांत को उस हाल में देख लेती तो वो पल जिंदगी भर नहीं भुला पाती।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!