सूरज नहीं देखा, हाथ में लगा फंगस..जेल में नर्क बनी मर्डर केस में कैद एक्टर की जिंदगी,कोर्ट में जज के सामने गिड़गिड़ाते हुए बोला-मुझे जहर दो दो!

Edited By Smita Sharma, Updated: 10 Sep, 2025 10:14 AM

fungus on hands no sunlight can t live in jail darshan begs judge for poison

कन्नड़ फिल्मों के जाने-माने एक्टर दर्शन थूगुदीपा इन दिनों काफी बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं। रेणुका स्वामी हत्याकांड के आरोपी एक्टर दर्शन फिलहाल जेल में हैं। । अगस्त 2024 में बेंगलुरु पुलिस ने उन्हें दोबारा गिरफ्तार किया था। मंगलवार को केस की मासिक...


मुंबई: कन्नड़ फिल्मों के जाने-माने एक्टर दर्शन थूगुदीपा इन दिनों काफी बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं। रेणुका स्वामी हत्याकांड के आरोपी एक्टर दर्शन फिलहाल जेल में हैं। । अगस्त 2024 में बेंगलुरु पुलिस ने उन्हें दोबारा गिरफ्तार किया था। मंगलवार को केस की मासिक सुनवाई के दौरान दर्शन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 64वीं सिटी सिविल एंड सेशंस कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान वे रो पड़े और जेल की स्थिति को लेकर शिकायत की।

PunjabKesari

 


कोर्ट में दर्शन ने भावुक होकर कहा- 'मैं अब ऐसे नहीं जी सकता। प्लीज मुझे जहर दे दीजिए। यहां की जिंदगी मेरे लिए मुश्किल हो गई है।' उन्होंने बताया कि उन्हें एक महीने से ज्यादा समय से धूप देखने का मौका नहीं मिला है और उनके हाथों में फंगस हो गया है। साथ ही उन्होंने तकिया, चादर और घर का बना खाना देने की मांग की।

 

PunjabKesari

 जज ने जवाब दिया- 'ऐसा मुमकिन नहीं है' इसके बाद दर्शन चुपचाप सिर झुकाकर खामोश हो गए।

PunjabKesari


गिरफ्तारी के समय मजबूत नजर आने वाले दर्शन अब काफी कमजोर दिख रहे हैं। उनकी कथित गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा को भी पुलिस ने उनके बेंगलुरु स्थित घर से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के दौरान मीडिया को देखकर पवित्रा गुस्से में नजर आई थीं।

PunjabKesari

रेणुकास्वामी मर्डर केस में दर्शन पर पुलिस ने संगीन आरोप लगाए थे, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट का भी सख्त रवैया इस केस पर नजर आया था। पुलिस का आरोप था कि दर्शन ने पीड़ित को जून 2024 में 3 दिनों के लिए बंगलूरू के एक शेड में रखा था। वहां पर उसकी प्रताड़ना हुई। पीड़ित का शव बाद में एक नाले से बरामद किया गया था। इसमें दर्शन के साथ और लोग भी शामिल थे, जिनके खिलाफ एक्शन लिया गया था। इस मामले में कर्नाटक उच्च न्यायालय ने सभी 6 आरोपियों को जमानत देने का फैसला लिया था जिसके बाद में सुप्रीम कोर्ट ने विरोध किया था और कहा था कि ये विवेकाधीन शक्ति का गलत इस्तेमाल है।

एक्टर दर्शन का विवादों से पुराना नाता रहा है। साल 2011 में एक्टर की वाइफ ने उनपर डोमेस्टिक वॉयलेंस का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद साल 2021 में उनपर एक वेटर के साथ हाथापाई करने का आरोप लगा था. यही नहीं साल 2023 में भी उनका नाम तब विवादों में आया था जब उन्होंने अपने पालतू कुत्ते को पड़ोसी के आगे काटने के लिए छोड़ दिया था।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!