बधाई हो लड़की हुई है...'दीपिका-रणवीर के पेरेंट्स बनते ही सोशल मीड‍िया पर आई मीम्स की बाढ़, जमकर बजी ढोलक और नगाड़े

Edited By suman prajapati, Updated: 09 Sep, 2024 05:10 PM

flood of memes on social media as deepika and ranveer became parents

आखिरकार शादी के 6 साल बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर पर बच्चे की किलकारी गूंज गई है। दीपिका ने 8 सितंबर को अपने पहले बच्चे यानी बेटी का स्वागत किया है। यह गुडन्यूज कपल ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी। इस खुशखबरी के बाद उनके फैंस में...

बॉलीवुड तड़का टीम. आखिरकार शादी के 6 साल बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर पर बच्चे की किलकारी गूंज गई है। दीपिका ने 8 सितंबर को अपने पहले बच्चे यानी बेटी का स्वागत किया है। यह गुडन्यूज कपल ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी। इस खुशखबरी के बाद उनके फैंस में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कोई उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहा है तो कई ढोल नगााड़े बजाकर जश्न मनाता नजर आ रहा है। 


दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के पेरेंट्स बनने के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। कोई ढोलक बजाता तो कोई नगाड़ों से स्वागत करता दिख रहा है। फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. यूजर्स मान रहे हैं कि करण जौहर के घर के बाहर भी ऐसे ही सेलिब्रेशन हो रहा होगा और विरल भयानी भी ऐसे ही खुशी मना रहे होंगे।

 

बता दें, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने नवंबर 2018 में इटली के लेक कोमो में सात फेरे लिए थे। इसी साल 29 फरवरी को दीपवीर ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। वहीं, शादी के 6 साल बाद अब दोनों को बेटी के पेरेंट्स बनने का सौभाग्य मिला है। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!