Edited By suman prajapati, Updated: 16 Jul, 2023 05:22 PM

एक्ट्रेस शहनाज गिल कभी भी अपने लुक्स से फैंस को निराश नहीं करती। ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न वह हमेशा अपने लुक से सुर्खियां बटोरती हैं। अब हाल ही में मिस गिल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने ब्राइडल लुक का वीडियो शेयर किया, जिसे देख यूजर्स को सिद्धार्थ...
बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस शहनाज गिल कभी भी अपने लुक्स से फैंस को निराश नहीं करती। ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न वह हमेशा अपने लुक से सुर्खियां बटोरती हैं। अब हाल ही में मिस गिल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने ब्राइडल लुक का वीडियो शेयर किया, जिसे देख यूजर्स को सिद्धार्थ शुक्ला की याद आ गई है। शहनाज के इस लुक की फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
शेयर किए गए वीडियो में शहनाज गिल लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। गले में नेकलेस, नाक में नथनी और मांग में टीका उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगा रहे हैं। सिर पर दुपट्टा ओढ़े उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है। वीडियो की शुरुआत में शहनाज अपने हाथों की मेहंदी फ्लॉन्ट करते हुए अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरती हैं और फिर उनका नटखट अंदाज भी देखने को मिल रहा है।
इस वीडियो को देखने के बाद फैंस शहनाज की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'शहनाज तुम इतनी सादगी में सुंदर लग रही हो, जब असल में दुल्हन बनोगी तो क्या लगोगी।' दूसरे ने लिखा- 'सिड की याद आ गई आपको दुल्हन बने देख कर।'

अन्य ने लिखा- 'तुझे ऐसे देखक बस यू ही निकलता है हमारे सिडनाज.'
वहीं, काम की बात करें तो शहनाज़ गिल इन दिनों अपने हालिया रिलीज हुए गाने 'यार सताया हुआ है' को लेकर चर्चा में हैं। इस गाने में वह एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आई हैं, जिसमें दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है। यह गाना लोगों का खूब दिल जीत रहा है। वही गाने के एक सीन में शहनाज़ दुल्हन बनी नजर आ रही है, जिसकी क्लिप एक्ट्रेस ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया हैं।