मशहूर कवि और चित्रकार इमरोज का निधन, 97 की उम्र में ली अंतिम सांस

Edited By suman prajapati, Updated: 22 Dec, 2023 03:26 PM

famous poet and painter imroz passes away at 97

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। मशहूर कवि और चित्रकार इमरोज का 97 साल की उम्र में निधन हो गया है। दिग्गज में अपने मुंबई के घर में जिंदगी की अंतिम सांस ली। इमरोज के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। मशहूर कवि और चित्रकार इमरोज का 97 साल की उम्र में निधन हो गया है। दिग्गज में अपने मुंबई के घर में जिंदगी की अंतिम सांस ली। इमरोज के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

बताया जा रहा है कि इमरोज पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे। ​​​​​​इमरोज का मूल नाम इंद्रजीत सिंह था। इमरोज अमृता प्रीतम के साथ अपने रिश्ते के बाद काफी लोकप्रिय हो गए थे। हालांकि, दोनों ने कभी शादी नहीं की, लेकिन 40 साल तक एक-दूसरे के साथ ही रहे।

PunjabKesari


अमृता ने अपनी मृत्यु से पहले इमरोज के लिए एक कविता लिखी 'मैं तुम्हें फिर मिलूंगी।' वहीं, इमरोज उनकी मृत्यु के तुरंत बाद कवि बन गए थे। उन्होंने अमृता पर एक प्रेम कविता पूरी की-'उसने जिस्म छोड़ा है, साथ नहीं।'

 

इमरोज का जन्म साल 1926 में लाहौर से 100 किलोमीटर दूर एक गांव में हुआ था। इमरोज ने जगजीत सिंह की 'बिरहा दा सुल्तान' और बीबी नूरन की 'कुली रह विच' सहित कई प्रसिद्ध एलपी के कवर डिजाइन किए थे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!