Edited By suman prajapati, Updated: 29 Sep, 2025 08:45 AM

मशहूर एक्टर और फिल्ममेकर महेश मांजरेकर इस वक्त गहरे सदमे में हैं। एक्टर की पहली पत्नी दीपा मेहता का आज निधन हो गया है। इस बात की जानकारी दीपा के बेटे सत्या मांजरेकर ने पोस्ट शेयर कर दी है और अपनी मां को श्रद्धांजलि दी है।
मुंबई. मशहूर एक्टर और फिल्ममेकर महेश मांजरेकर इस वक्त गहरे सदमे में हैं। एक्टर की पहली पत्नी दीपा मेहता का आज निधन हो गया है। इस बात की जानकारी दीपा के बेटे सत्या मांजरेकर ने पोस्ट शेयर कर दी है और अपनी मां को श्रद्धांजलि दी है।
कॉस्टयूम डिजाइनर दीपा मेहता के बेटे ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर दिवगंत मां की एक तस्वीर शेयर की और 'आई मिस यू मम्मा' उन्हें याद करते नजर आए। साथ ही उन्होंने टूटे दिल की एक इमोजी भी लगाई।

जैसे ही कॉस्ट्यूम डिजाइनर दीपा मेहता के निधन की खबर सामने आई, उनके चाहने वालों के बीच शोक की लहर दौड़ गई।
दीपा मेहता ने पॉपुलर फिल्ममेकर और एक्टर महेश मांजरेकर से 1987 में शादी रचाई थी। इसके बाद उन्होंने महेश संग दो बच्चों आश्वामी मांजरेकर और बेटे सत्या मांजरेकर कोज जन्म दिया, लेकिन कुछ सालों के भीतर ही कपल के रिश्ते में खटास आ गई और उन्होंने 1995 में अपनी राहें अलग कर ली। लेकिन तलाक के बाद दोनों बच्चे अपने पिता के साथ ही रहने लगे।
प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो दीपा मेहता एक कॉस्ट्यूम डिजाइनर थी। उन्होंने अपने मेहनत और टैलेंट से 'क्वीन ऑफ हार्ट्स' नाम के साड़ी के ब्रांड की शुरुआत की और देखते–देखते ये ब्रांड काफी फेमस भी हो गया। मराठी फिल्म इंडस्ट्री में तो इस ब्रांड की अलग ही पहचान है।