Edited By Konika, Updated: 27 Jul, 2018 05:11 PM

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर जल्द ही अपनी बेटी सोनम के साथ फिल्म ''एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा'' में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आई है।
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर जल्द ही अपनी बेटी सोनम के साथ फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आई है। इसकी जानकारी खुद सोनम कपूर ने ट्विटर पर दी।
सोनम ने ट्वीट करते हुए लिखा- 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' एक फरवरी 2019 को रिलीज हो रही है। तारीख नहीं भूलिएगा। " वहीं अनिल कपूर ने भी ट्वीट करते हुए लिखा- "ढेर सारा ड्रामा, स्यापा एक फरवरी 2019 को आपके लिए आ रहा है।"
बता दें कि फिल्म का पहला पोस्टर और टीजर रिलीज हो चुका है। टीजर की शुरुआत में अनिल कपूर की फिल्म ‘1942 : ए लव स्टोरी’ का फेमस गाना एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा चल रहा है। फिर कहानी शुरू होती है 2018 से।
जहां सोनम ये कह रही हैं कि ट्रू लव के रास्ते में कई परेशानियां शुरु हो जाती हैं। फिल्म में अनिल और सोनम एक पिता और बेटी का किरदार निभाते हुए ही नजर आएंगे। फैंस फिल्म के टीजर को काफी पसंद कर रहे हैं।