Drashti Dhami ने किया अपनी परी का नामकरण, 'लीला' के नन्हें पैरों को थामे दिखा कपल

Edited By Smita Sharma, Updated: 28 Nov, 2024 04:46 PM

drshti dhami neeraj khemka named their beautiful baby girl leela

टीवी की मधुबाला यानि एक्ट्रेस दृष्टि धामी बीते महीने अक्टूबर में मां बनीं। दृष्टि धामी ने 22 अक्टूबर को प्यारी सी बेटी को जन्म दिया था। वहीं अब दृष्टि की बेबी 1 महीने की हो गई है। ऐसे में उन्होंने बेबी का नाम रिवील कर दिया है। एक्ट्रेस ने बेबी का...


Drashti Dhami ने किया अपनी परी का नामकरण, 'लीला' के नन्हें पैरों को थामे दिखा कपल 

मुंबई: टीवी की मधुबाला यानि एक्ट्रेस दृष्टि धामी बीते महीने अक्टूबर में मां बनीं।  दृष्टि धामी ने 22 अक्टूबर को प्यारी सी बेटी को जन्म दिया था। वहीं अब  दृष्टि  की बेबी 1 महीने की हो गई है। ऐसे में उन्होंने बेबी का नाम रिवील कर दिया है।

PunjabKesari

एक्ट्रेस ने बेबी का नाम ऐसा रखा है जो काफी यूनीक है।ये नाम है लीला (Leela)। नाम का खुलासा करते हुए एक्ट्रेस ने अपनी लाडली के नन्हें और कोमल पैरों की तस्वीर शेयर की जो तेजी से वायरल हो रही है।बता दें अभी तक दृष्टि ने अपनी बेटी का चेहरा लोगों को नहीं दिखाया है लेकिन फैंस इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।  चलिए आपको इस नाम का मतलब क्या है वो बताते हैं। 

PunjabKesari

क्या है लीला का अर्थ?


लीला नाम का मतलब होता है ईश्वर की रचना, सुंदरता और कृपा. वहीं अरबी और हिब्रू में लीला शब्द का अर्थ होता है रात हालांकि संस्कृत में लीला का शाब्दिक अनुवाद तो नहीं किया जा सकता लेकिन इसका अर्थ खेल के रूप में है।

दृष्टि ने अपने करियर की शुरुआत 'दिल मिल गए' सीरियल से की थी. इसके बाद 'गीत', 'मधुबाला', 'मिशन सपने', 'एक था राजा और एक थी रानी' और 'परदेस में है मेरा दिल' जैसे शोज में दिखीं। इन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी 'मधुबाला' सीरियल से मिली थी। एक्ट्रेस आखिरी बार वेब सीरीज दुरंगा 2 में नजर आई थीं। ये सीरीज 24 अक्टूबर, 2023 को रिलीज हुई थी। पर्सनल लाइफ की बात करें तो दृष्टि ने 2015 में नीरज खेमका से शादी की थी। नीरज बिजनेसमैन हैं। अब शादी के 9 साल बाद कपल के घर प्यारी सी परी आई है। 

 

 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!