Edited By suman prajapati, Updated: 15 Sep, 2025 02:18 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी और उनकी बहन खुशबू पटानी के घर पर हाल ही में हमला हुआ था। उनके बरेली स्थित घर के बाहर कुछ अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गनीमत रही कि परिवार का कोई भी सदस्य घायल नहीं हुआ। इस वारदात ने सभी को हैरान कर दिया...
मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी और उनकी बहन खुशबू पटानी के घर पर हाल ही में हमला हुआ था। उनके बरेली स्थित घर के बाहर कुछ अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गनीमत रही कि परिवार का कोई भी सदस्य घायल नहीं हुआ। इस वारदात ने सभी को हैरान कर दिया था। वहीं, इस हमले के दो दिन बाद दिशा पटानी की बहन खुशबू ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे सेल्फ डिफेंस के टिप्स देती नजर आ रही हैं।
वीडियो में खुशबू पटानी दिखाती हैं कि कैसे मुश्किल परिस्थितियों में भी सिर्फ एक साधारण केबल की मदद से खुद को बचाया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि सेना में प्रशिक्षण के दौरान उन्हें सिखाया गया था कि खतरनाक हालात में शांत रहकर और समझदारी से कैसे खुद को सुरक्षित किया जा सकता है।
खुशबू का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोगों ने उनकी सोच और पहल की तारीफ की, वहीं कुछ यूजर्स ने तंज भी कसा।
एक शख्स ने लिखा: “मेडम, अगर एसी रूम के बाहर असली फाइट हो तो क्या ये काम करेगा?” दूसरे ने कहा: “गोली चल गई ढांय…”
वहीं, कई लोगों ने उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और पूछा कि क्या उनका परिवार अब सुरक्षित है।

हमले के बाद पहली बार स्पॉट हुईं थीं दिशा पटानी
बता दें, घर पर हुए हमले के बाद दिशा पटानी न्यूयॉर्क फैशन वीक का हिस्सा बनीं और अपने लुक से सभी का ध्यान खींच लिया। दिशा इस इवेंट में डीप वी-नेक, स्ट्रैपी, सीक्विन मैक्सी ड्रेस में नजर आईं। उन्होंने खुले बाल, मिनिमल मेकअप और ब्लैक हाई हील्स के साथ अपने लुक को पूरा किया, जिसमें वे बेहद ग्लैमरस दिख रही थीं।

फायरिंग मामले पर पिता का बयान
बरेली फायरिंग को लेकर जगदीश पाटनी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस घटना को उनकी बेटी खुशबू के बयानों से जोड़कर गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि इस मामले के पीछे कोई गहरी साजिश है और परिवार की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।