दिशा पाटनी फायरिंग केस: दो नाबालिग पकड़े गए... फेसबुक के जरिए गैंग में हुए थे भर्ती

Edited By Smita Sharma, Updated: 19 Sep, 2025 01:43 PM

disha patani bareilly home firing police arrested two minor shooters

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के बरेली स्थित पैतृक घर पर दो दिनों में हुई फायरिंग की घटनाओं ने हिलाकर रख दिया है 11 सितंबर को हुई पहली फायरिंग के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली से दो नाबालिग लड़कों को हिरासत में ले लिया।दोनों के ऊपर...

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के बरेली स्थित पैतृक घर पर दो दिनों में हुई फायरिंग की घटनाओं ने हिलाकर रख दिया है 11 सितंबर को हुई पहली फायरिंग के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली से दो नाबालिग लड़कों को हिरासत में ले लिया।दोनों के ऊपर एक-एक लाख रुपये का इनाम था। जिन दो बदमाशों को अब गिरफ्तार किया गया है, वो नाबालिग हैं और उनके नाम नकुल सिंह और विजय तोमर हैं। वो बागपत के रहने वाले हैं। अब इनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं12 सितंबर को हुई दूसरी फायरिंग में शामिल दो बदमाशों को गाजियाबाद में पुलिस एनकाउंटर में मार गिराया गया था। 

PunjabKesari

 

 

मालूम हो कि दिशा पाटनी के घर पर दो बार फायरिंग हुई थी। पहली फायरिंग 11 सितंबर और फिर दूसरी बार 12 सितंबर को फायरिंग हुई थी। 11 सितंबर की सुबह नकुल और विजय तोमर ने साढ़े चार बजे दिशा के घर पर फायरिंग की थी। इसका CCTV फुटेज भी सामने आया था। दोनों बदमाश इसमें दिखाई दिए थे। वहीं 12 तारीख को अरुण और रविंद्र ने फायरिंग की थी जो हरियाणा के रहने वाले थे।

PunjabKesari


एक वेबपोर्टल की  रिपोर्ट के मुताबिक 11 सितंबर को दिशा पाटनी के घर पर पहली बार फायरिंग करने के बाद चारों आरोपी रामपुर में रुके थे। फिर 12 सितंबर को एक्ट्रेस के घर दोबारा फायरिंग करने के बाद फरार हो गए थे पर अब उन्हें दबोच लिया गया। ये चारों शूटर गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा के गैंग के आदमी थे। बताया जा रहा है कि रोहित गोदारा गैंग ने इन दो शूटरों को सोशल मीडिया के जरिए भर्ती किया था और फिर उनका ब्रेन वॉश किया। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!