Edited By suman prajapati, Updated: 20 Nov, 2025 10:00 AM

बॉलीवुड के हीमैन यानी एक्टर धर्मेंद्र पिछले कुछ दिनों से अपने स्वास्थ्य को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर 12 नवंबर को कई दिनों तक हॉस्पिटल में भर्ती रहने के बाद घर लौटे थे, जिसके बाद उनकी फैमिली ने बताया था कि धर्मेंद्र की तबीयत पहले से स्थिर है और...
मुंबई. बॉलीवुड के हीमैन यानी एक्टर धर्मेंद्र पिछले कुछ दिनों से अपने स्वास्थ्य को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर 12 नवंबर को कई दिनों तक हॉस्पिटल में भर्ती रहने के बाद घर लौटे थे, जिसके बाद उनकी फैमिली ने बताया था कि धर्मेंद्र की तबीयत पहले से स्थिर है और धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं। इसी बीच हाल ही में दिग्गज एक्टर की हेल्थ को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है।
घर पर इलाज करने के 8 दिन बाद अब हाल ही में उनका लेटेस्ट अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार, धर्म पाजी की हालत पहले से ठीक है। धीरे-धीरे उनकी खराब सेहत में सुधार हो रहा है।
हालांकि, अभी उनको पूरी तरह से ठीक होने में समय लग सकता है।
क्यों अस्पताल में भर्ती हुए थे एक्टर
बता दें, धर्मेंद्र को सांस लेने की तकलीफ के चलते 31 अक्टूबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था, जहां 12 दिनों तक भर्ती रहने के बाद उन्हें डिस्चार्ज मिला था। इसी बीच धर्मेंद्र के फैंस उनकी जल्द रिकवरी की दुआएं मांगते नजर आए थे।
मौत की उड़ी थी अफवाह
इन सबके बीच 11 नवंबर को धर्मेंद्र के निधन की अफवाह तेजी से फैली थीं, जिस पर एक्टर की पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल ने जमकर भड़ास निकाली थी और इन खबरों का खंडन किया था।