'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम के लिए दीपिका ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोलीं- 'जिस तरह से आपने बच्चों और टीचर्स से..

Edited By suman prajapati, Updated: 02 Feb, 2024 11:14 AM

deepika padukone praised pm modi for pariksha pe charcha programme

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में दिल्ली में विद्यार्थियों के साथ परीक्षा पर चर्चा की। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने जिस तरह बच्चों को आगामी एग्जाम सीजन के लिए मोटिवेट किया, उनकी हर कोई जमकर तारीफ कर रहा है। इस बीच फाइटर एक्ट्रेस...

बॉलीवुड तड़का टीम. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में दिल्ली में विद्यार्थियों के साथ परीक्षा पर चर्चा की। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने जिस तरह बच्चों को आगामी एग्जाम सीजन के लिए मोटिवेट किया, उनकी हर कोई जमकर तारीफ कर रहा है। इस बीच 'फाइटर' एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भी पीएम की तारीफ की और परीक्षा पे चर्चा प्रोग्राम के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद कहा है। एक्ट्रेस का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है।

PunjabKesari


दरअसल, परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के दौरान देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने विद्यार्थियों, टीचर्स और उनके अभिभावकों से खास बातचीत की और आने वालीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर उनका हौसला अफजाई किया। पीएम के इस कार्यक्रम को देखकर दीपिका पादुकोण काफी इम्प्रेस हुईं और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी शेयर की है।

PunjabKesari


स्टोरी शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा- हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। जिस तरह से आपने स्कूली बच्चों, उनके माता-पिता और टीचर्स से परीक्षा के तनाव से बचने को लेकर जो बात की है, वो काबिल ए तारीफ है। एक्ट्रेस के पोस्ट को अब काफी पसंद किया जा रहा है।

   


काम की बात करें तो दीपिका पादुकोण को हाल ही में फिल्म 'फाइटर' में देखा गया है। फिल्म में एक्ट्रेस ने स्क्वार्डन लीडर मिनल राठौड़ के किरदार में नजर आई हैं। फाइटर को पर्दे पर खूब पसंद किया जा रहा है और यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर अब तक 145 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!